Birth Certificate Apply Online: घर बैठे जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हर माता पिता और अभिभावक कि यह जिम्मेदारी होती है कि अपने बच्चों की पैदाइश के बाद जन्म प्रमाण पत्र बनवा लें। क्योंकि हमारी सरकार ने यह अनिवार्य किया है कि जब भी किसी शिशु का जन्म होता है तो 21 दिन के भीतर जन्म प्रमाण पत्र पंजीकरण करवा लेना चाहिए।

लेकिन हम आपको बता दें कि अब जन्म प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए किसी भी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि अब इस काम को आप घर पर बैठकर आसानी से पूरा कर सकते हैं। इस तरह से आप ऑनलाइन तरीके का इस्तेमाल करके अपने घर के किसी भी सदस्य का बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए पंजीकरण पूरा कर सकते हैं।

आज के इस देश में हम आपको बताएंगे कि जन्म प्रमाण पत्र की ऑनलाइन प्रक्रिया क्या है। इसके अलावा हम आपको यह भी जानकारी देंगे कि जन्म प्रमाण पत्र क्या होता है और यह क्यों जरूरी है एवं जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के फायदे क्या हैं। साथ ही हम आपको यह भी बताएंगे कि जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन, पात्रता, जरूरी दस्तावेज और दूसरी महत्वपूर्ण जानकारी बताएंगे।

Birth Certificate Apply Online

सबसे पहले तो हम आपको यह बता दें की जन्म प्रमाण पत्र आखिर क्या होता है। तो यह एक ऐसा महत्वपूर्ण और कानूनी दस्तावेज है जो देश के हर व्यक्ति की पैदाइश के बारे में सही जानकारी प्रदान करता है। इस तरह से बर्थ सर्टिफिकेट में इस बात की पुष्टि की गई होती है कि किसी व्यक्ति का जन्म कौन सी तिथि को कौन से स्थान पर हुआ है और व्यक्ति के माता-पिता कौन है।

इसके अलावा हम आपको बता दें कि जब भी किसी बच्चे का जन्म होता है तो तब उस शहर या राज्य के संबंधित कार्यालय के द्वारा जन्म प्रमाण पत्र को प्रदान किया जाता है। इस तरह से हम आपको बता दें कि बच्चे की पैदाइश के 21 दिन के भीतर आपको जरूरी है कि जन्म प्रमाण पत्र का पंजीकरण पूरा कर लेना चाहिए।

जन्म प्रमाण पत्र बनवाना क्यों है आवश्यक

जन्म प्रमाण पत्र में हर व्यक्ति से संबंधित कई प्रकार की जरूरी जानकारियां दर्ज होती हैं इसलिए यह दस्तावेज सभी के लिए बनवाना जरूरी होता है। यहां आपको हम जानकारी के लिए बता दें कि किसी भी व्यक्ति की आयु, जन्म, लिंग और माता-पिता की अगर पहचान करनी हो तो इसमें जन्म प्रमाण पत्र काफी काम आता है।

कई संपत्ति के मामलों में जन्म प्रमाण पत्र आपके पास अवश्य होना चाहिए। इसके अलावा विवाह और दूसरे कानूनी कार्यों के लिए भी इस दस्तावेज की आपको आवश्यकता पड़ती है। कुल मिलाकर यह एक ऐसा महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसकी जरूरत आपको कहीं ना कहीं हो सकती है।

इसके अलावा हम आपको बता दें कि अगर आपको सरकारी नौकरी करनी है तो तब आपके पास जन्म प्रमाण पत्र होना जरूरी है। इसके अलावा यदि आपको अपना पासपोर्ट बनवाना है तो ऐसे में आपके पास आपका बर्थ सर्टिफिकेट जरूर होना चाहिए।

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पात्रता

यदि आप जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पंजीकरण करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको निम्नलिखित पात्रता शर्तें जरूर पूरी करना पड़ेंगी –

  • जन्म प्रमाण पत्र के लिए यदि आपको आवेदन जमा करना है तो केवल ऐसे बच्चों का या व्यक्तियों का आवेदन दिया जा सकता है जिन्होंने भारत में जन्म लिया है।
  • यदि नवजात शिशु का जन्म प्रमाण पत्र बनवाना है तो इसके जन्म की अस्पताल की रसीद आपके पास होनी चाहिए।
  • अगर आप 21 दिनों के अंदर आवेदन जमा करते हैं तो ऐसे में जन्म प्रमाण पत्र के लिए आपको कोई भी शुल्क नहीं देना होता है।

जन्म प्रमाण पत्र हेतु आवश्यक दस्तावेज

जब आप जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन पत्र जमा करेंगे तो आपको इस दौरान निम्नलिखित बताए गए सारे आवश्यक दस्तावेज भी उपलब्ध करवाने होंगे –

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • निवास स्थान प्रमाण पत्र
  • शिशु के जन्म की जानकारी
  • अगर 21 दिन के बाद जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन दिया जाता है तो आपको कुछ मामूली सा शुल्क भी देना पड़ सकता है
  • मोबाइल नंबर

जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

अगर आपने अभी तक अपने शिशु का या अपने घर के किसी सदस्य का जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनवाया है और आप आवेदन देना चाहते हैं तो इसके लिए आपको निम्नलिखित प्रक्रिया को अपनाना होगा –

  • सर्वप्रथम आपको जन्म प्रमाण पत्र को बनवाने हेतु अपने राज्य की संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
  • अब मुख्य पृष्ठ पर आपको जनरल पब्लिक वाले विकल्प को ढूंढ कर इसके ऊपर क्लिक कर देना है।
  • आगे आपको साइन अप वाला विकल्प दिखाई देगा आपको इसे भी दबा देना है। ‌
  • यहां अब आपको सभी पूछा गया रिजल्ट दर्ज करने के बाद सबमिट वाला बटन दबाना है।
  • अब आपका एक यूजर अकाउंट बन जाएगा और आपको फिर वेबसाइट पर लॉगिन कर लेना है।
  • लॉगिन के पश्चात फिर आपके सामने जन्म प्रमाण पत्र पंजीकरण वाला एक विकल्प आएगा आपको इसे दबा देना है।
  • यहां आपको जन्म प्रमाण पत्र का आवेदन पत्र पूरा करना है और साथ में जरूरी दस्तावेज अपलोड कर देने हैं।
  • इसके बाद आपको अपना आवेदन सबमिट करना है और इसकी रसीद का प्रिंट निकाल कर रख लेना है।

Leave a Comment

Join Telegram