जुलाई महीने के शुरू होते ही और पहले ही दिन एलपीजी गैस के मूल्य में बदलाव हुआ है। दरअसल एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर अब एक बार फिर से नई घोषणा जारी की गई है। इस तरह से जो एलपीजी उपभोक्ता हैं इनके लिए यह एक बड़ी खुशखबरी हो सकती है।
एलपीजी गैस सिलेंडर में अब 1 जुलाई वाले दिन कुछ बदलाव देखने को मिल रहा है। इस तरह से कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में तेल मार्केटिंग कंपनियों की तरफ से कटौती की गई है। लेकिन हम आपको बता दें कि घरेलू सिलेंडर की जो कीमत है इसमें अभी कोई बदलाव नहीं किया गया है।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि 1 जुलाई वाले दिन कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में कितना संशोधन किया गया है। इस तरह से हम आपको यह भी बताएंगे कि अब आपको 19 किलोग्राम वाले एलपीजी गैस सिलेंडर को खरीदने के लिए कितने रुपए खर्च करने पड़ेंगे।
LPG Gas New Rate
अगर आप एलपीजी उपभोक्ता हैं तो हम आपको बता दें कि जुलाई के महीने के शुरू होते ही अब इसके मूल्य में थोड़ा सा बदलाव हुआ है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि 1 जुलाई वाले दिन तेल कंपनियों ने एलपीजी कमर्शियल गैस की कीमत को कम किया है। तो इसलिए अब आपको 19 किलो वाले एलपीजी कमर्शियल गैस सिलेंडर को खरीदने के लिए कम पैसे देने होंगे।
यहां हम आपको यह बता दें कि अब जुलाई के महीने में तेल कंपनियों ने एलपीजी गैस के मूल्य में 58 रूपए 50 पैसे कम किए हैं। इसके साथ ही हम आपको बता दें कि रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में किसी भी तरह की बढ़ोतरी नहीं हुई है।
तो अब आपको 1 जुलाई वाले दिन से एलपीजी कमर्शियल गैस सिलेंडर की खरीदारी करने के लिए 1665 रुपए चुकाने होंगे। इस तरह से हम आपको बता दें कि इन नए दामों के मुताबिक ही अब आपको गैस सिलेंडर खरीदना होगा।
एलपीजी गैस सिलेंडर का भाव विभिन्न राज्यों में
- मुंबई जैसे शहर में अब कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 1674.50 रूपए से घट गई है और अब मुंबई में 1616 रुपए में गैस सिलेंडर मिल रहा है।
- चेन्नई में भी कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में कमी देखने को मिल रही है और जो गैस सिलेंडर पहले 1881 रुपए में मिलता था अब वह नए दाम के अनुसार 1852.50 रूपए में मिल रहा है।
- एलपीजी गैस की जो नई रेट लिस्ट जारी हुई है इसके मुताबिक दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर अब 1723.50 रुपए से कम होकर 1665 रुपए हो गया है।
- नोएडा में भी आज 1 जुलाई को कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1747 रुपए 50 पैसे तक हो गई है।