PM Awas Yojana Registration: पीएम आवास योजना रजिस्ट्रेशन शुरू

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

भारत सरकार के द्वारा पूरे देश के अंतर्गत वर्तमान समय में प्रधानमंत्री आवास योजना लागू की हुई है तथा जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों तक इस योजना का लाभ पहुंचाया जा रहा है जिसमें उन्हें पक्के मकान के लिए राशि प्रदान की जा रही है लेकिन यह राशि केवल उन्हीं नागरिकों को प्रदान की जा रही है जिन्होंने रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी की है और आगे भी उन्हें ही मिलेगी जो वर्तमान में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करेंगे। ‌

ऐसे में जो भी नागरिक चाहते हैं कि अन्य नागरिकों की तरह पक्के घर के निर्माण के लिए राशि मिले वह सबसे पहले पात्रता को चेक करें और उसके बाद में सभी दस्तावेजों के साथ रजिस्ट्रेशन को लेकर निर्धारित अंतिम तारीख से पहले रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें ऐसा करने पर सरकार के पास आवेदक का रजिस्ट्रेशन फॉर्म पहुंच जाएगा और फिर नागरिक को सरकार के द्वारा पक्के घर के निर्माण के लिए राशि प्रदान की जायेगी।

PM Awas Yojana Registration

सरकार इस योजना के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद नागरिकों को पक्के घर के निर्माण के लिए 1 लाख 20 हज़ार रूपये से लेकर 1 लाख 30 हज़ार रूपये तक की राशि प्रदान कर रही है। भारत सरकार ने इस योजना की शुरुआत वर्ष 2015 में की थी और अनेक कच्चे घर में रहने वाले नागरिकों तक इस योजना का लाभ पहुंचाया है। अभी भी इस योजना के ऊपर खर्च करने के लिए सरकार ने एक बड़ा बजट बनाया हुआ है जिसके चलते ही आने वाले वर्षों के अंतर्गत अनेक नागरिकों तक इस योजना का लाभ पहुंचेगा।

इस योजना का लाभ तो नागरिकों को मिलेगा ही इसके साथ ही ₹12000 की राशि घर में शौचालय निर्माण के लिए भी प्रदान की जायेगी। वही जो नागरिक रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं उनके लिए सबसे खास बात यह है कि सभी नागरिक स्मार्टफोन से ही मात्र 10 मिनट का समय लेकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। और यह रजिस्ट्रेशन किसी भी समय किया जा सकता है केवल रजिस्ट्रेशन करने के लिए मोबाइल में इंटरनेट कनेक्शन जरूर होना चाहिए।

पीएम आवास योजना का उद्देश्य

हमारे भारत देश में ग्रामीण इलाकों के अंतर्गत तथा शहरी इलाकों के अंतर्गत रहने वाले अनेक नागरिक पक्के घर का निर्माण नहीं करवा पाते हैं और कच्चे घर में या झोपड़ी में ही अपना तथा अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं लेकिन उन्हें विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है कभी पानी टपकता है तो कभी दूसरी समस्या देखने को मिलती है ऐसे में इन सभी समस्याओं से छुटकारा मिल सके और नागरिक के पास स्वयं का पक्का घर हो इस उद्देश्य के साथ ही इस योजना का लाभ दिया जाता है।

पीएम आवास योजना आवेदन के लिए अंतिम तारीख

इस योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया चालू की जाती है इसी बीच आज से कुछ महीनो पहले इस योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया चालू की गई थी जिसके लिए अंतिम तारीख भी निर्धारित की गई थी और उस अंतिम तारीख से पहले अनेक नागरिकों ने आवेदन किया और भारत सरकार ने फिर से अंतिम तारीख में बढ़ोतरी कर दी इसी प्रकार लगातार अनेक बार अंतिम तारीख में बढ़ोतरी की है और वर्तमान में अंतिम तारीख 30 दिसंबर 2025 लागू है।

ऐसे में बिना किसी शुल्क को जमा किए सभी नागरिक 30 दिसंबर से पहले कभी भी आवेदन कर सकते हैं हालांकि जितना जल्दी हो सभी को आवेदन कर लेना चाहिए इससे जल्दी इस योजना का लाभ मिल जाएगा और यदि देरी की जाएगी तो ऐसे में देरी से इस योजना का लाभ मिलेगा।

पीएम आवास योजना के लिए निर्धारित शर्ते

  • आवेदक की महीने की कमाई 15 हज़ार रूपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदक की सरकारी नौकरी नहीं होनी चाहिए।
  • पहले से गांव शहर या कहीं पर भी पक्का मकान मौजूद नहीं होना चाहिए।
  • एक आवेदक केवल एक ही बार इस योजना का लाभ प्राप्त करने के पात्र हैं।
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के जरूरतमंद नागरिकों को ही इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।

पीएम आवास योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • राशन कार्ड
  • नरेगा जॉब कार्ड

पीएम आवास योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट से या गूगल प्ले स्टोर से सर्वे ऐप और आधार फेस आरडी ऐप को डाउनलोड करें।
  • अब सर्वे ऐप ओपन करके सेल्फ सर्वे के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आवेदक की आधार कार्ड संख्या पूछी जाएगी तो ध्यान से सही आधार कार्ड की संख्या दर्ज करें।
  • इसके बाद आधारकार्ड धारक का वेरीफिकेशन होगा तो फोटो कैप्चर करके वेरीफाई करें।
  • इतना करके आवश्यक महत्वपूर्ण जानकारियों का चयन करें।
  • अब फॉर्म को पूरा ध्यान से भरे ध्यान रहे कोई भी जानकारी गलत नहीं होनी चाहिए।
  • इसके बाद फोटो को अपलोड करने का ऑप्शन आएगा तो उस पर क्लिक करके कच्चे घर के फोटो अपलोड करें।
  • अब पूरी तरीके से फॉर्म कंप्लीट करके फॉर्म को सबमिट कर देना है।

Leave a Comment

Join Telegram