केंद्र सरकार के द्वारा लगातार आर्थिक रूप से कमजोर देश के निवासियों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। आपको हम बता दें कि ऐसे लोग जो असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिक हैं इनके लिए भी ई-श्रम कार्ड जैसी योजना चलाई जा रही है।
इस तरह से ई-श्रम कार्ड योजना के माध्यम से मजदूर नागरिकों को 1000 रूपए की राशि बैंक खाते में मिलती है। तो अगर आप भी ई-श्रम कार्ड धारक हैं तो आपको यह पता आना चाहिए कि ई-श्रम कार्ड पेमेंट को कैसे चेक किया जाता है। ऐसा करना इसलिए आवश्यक है क्योंकि इसके माध्यम से ही आपको आपकी पेमेंट की स्थिति का पता चलता है।
अगर आपको नहीं पता कि ई-श्रम कार्ड पेमेंट लिस्ट को कैसे चेक किया जाता है और आप इस सूची को चेक करना चाहते हैं तो हमारा आज का यह आर्टिकल आप पढ़ सकते हैं। हम इस लेख में आज आपको बताएंगे कि कैसे आप सरलता से बिना किसी अन्य व्यक्ति की मदद लिए इस पेमेंट सूची को चेक कर सकते हैं।
E Shram Card Payment
हमारे देश भारत में लाखों करोड़ नागरिक ऐसे हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब हैं। इस तरह से यह गरीब निवासी असंगठित क्षेत्र में मेहनत मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते हैं। आपको बता दें कि इन सबके लिए हमारी सरकार ने एई-श्रम कार्ड नामक महत्वपूर्ण योजना को शुरू किया है।
इस योजना के माध्यम से ना केवल श्रमिक मजदूरों को हर महीने वित्तीय मदद मिलती है बल्कि और भी कई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलता है। यहां आपको हम यह भी बता दें कि सरकार द्वारा आरंभ की गई कई प्रकार की सरकारी योजनाओं के तहत भी श्रमिकों को फायदा मिलता है।
यहां आपको हम यह भी बता दें कि हर महीने 1000 रूपए की वित्तीय सहायता के अलावा वृद्धावस्था में 3000 रूपए की पेंशन का फायदा भी मिलता है। इसके अलावा मजदूरों को चिकित्सा सेवाओं का और बीमा सुविधाओं का भी फायदा प्रदान किया जाता है।
ई-श्रम कार्ड योजना का उद्देश्य
देश में शुरू की गई ई-श्रम कार्ड योजना का मुख्य उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को और गरीब लोगों को आर्थिक मदद प्रदान करना है। ऐसा करके सरकार इनके जीवन की गुणवत्ता को सुधारना चाहती है और इन्हें सामाजिक तौर पर सुरक्षा प्रदान करना चाहती है। जिन लोगों के पास ई-श्रम कार्ड होता है वे सरकार द्वारा आरंभ की गई विभिन्न सरकारी योजनाओं का आसानी के साथ फायदा ले सकते हैं।
ई-श्रम कार्ड योजना के फायदे
ई-श्रम कार्ड योजना से असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को कई प्रकार के फायदे मिलते हैं जैसे :-
- पात्रता रखने वाले श्रमिक नागरिकों को ई-श्रम कार्ड प्रदान किया जाता है।
- ई-श्रम कार्ड के जरिए से हर महीने श्रमिकों को 1000 रूपए की वित्तीय मदद की जाती है।
- श्रमिक नागरिकों को दुर्घटना होने की स्थिति में 2 लाख रूपए का बीमा भी मिलता है।
- हर महीने वित्तीय सहायता प्राप्त करके मजदूर अपनी बहुत से जरूरतों को पूरा कर पाते हैं।
- जब मजदूर की उम्र 60 साल तक पहुंच जाती है तो तब प्रति महीने 3000 रूपए पेंशन के रूप में मिलते हैं।
ई-श्रम कार्ड योजना के लिए पात्रता
सरकार द्वारा शुरू की गई ई-श्रम कार्ड जैसी कल्याणकारी योजना का फायदा लेने के लिए निम्नलिखित पात्रता मानदंड पूरे करने जरूरी हैं :-
- मजदूर की उम्र 16 साल से लेकर 59 साल तक के बीच में हो।
- मजदूर अनिवार्य तौर पर असंगठित क्षेत्र में काम करने वाला व्यक्ति होना चाहिए।
- श्रमिक व्यक्ति की आर्थिक स्थिति कमजोर होनी चाहिए।
- केवल भारत के नागरिक ही ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए योग्यता रखते हैं।
ई-श्रम कार्ड योजना हेतु जरूरी दस्तावेज
जो असंगठित क्षेत्र के श्रमिक या मजदूर अपना ई-श्रम कार्ड बनवाना चाहते हैं तो ऐसे में इनके पास कुछ दस्तावेज जरूर होने चाहिएं :-
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- निवास स्थान प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक विवरण
- आयु प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट आकार के फोटो
- मोबाइल नंबर
ई-श्रम कार्ड की नई पेमेंट लिस्ट कैसे चेक करें?
यदि आपको ई-श्रम कार्ड पेमेंट लिस्ट को चेक करना है तो ऐसे में निम्नलिखित तरीका आपको अपनाना होगा :-
- सबसे पहले आपको ई-श्रम कार्ड योजना की वेबसाइट पर चले जाना है।
- यहां अब आपको होम पेज पर लॉगिन वाले विकल्प पर क्लिक करके लॉगिन करने के लिए अपने ई-श्रम कार्ड का नंबर और पासवर्ड दर्ज करना है।
- आगे आपको दिया गया कैप्चा कोड ठीक तरह से लिखना है और लॉगिन करने वाले विकल्प को दबा देना है।
- यहां अब आप एक अन्य पेज पर चले जाएंगे और आपको ई-श्रम कार्ड पेमेंट लिस्ट को चेक करने के विकल्प को क्लिक कर देना है।
- इसके तुरंत बाद ही आपको प्रदान किए गए सारे भुगतान का विवरण खुल जाएगा।
- यहां अब आप इस ई-श्रम कार्ड पेमेंट लिस्ट को चेक कर सकते हैं और यह पता लगा सकते हैं कि आपकी राशि आपको मिली है या नहीं।