पिछले कुछ महीनो से सोशल मीडिया के अनुसार ऐसा दावा किया जा रहा है कि होमगार्ड विभाग के द्वारा यहां पर महत्वपूर्ण पदों की भर्ती को जारी किया जाने वाला है। बता दें कि इस दावे के अनुसार पता चला है कि विभाग के द्वारा यह भर्ती लगभग 44000 पदों के लिए आयोजित होगी।
हालांकि होमगार्ड विभाग के द्वारा अभी तक इस विषय पर कोई पुष्टिकृत प्रतिक्रिया नहीं दी गई है क्योंकि अभी विभाग में भर्ती को संचालित करने के लिए प्रयोजना बनाई जा रही है। अनुमानित तौर पर यह भर्ती आगामी कुछ दिनों में जारी होने की उम्मीद है जिसके लिए लेटेस्ट अपडेट जल्द ही जारी हो सकती है।
होमगार्ड विभाग में सरकारी नौकरी प्राप्त करने के इच्छुक उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि राज्य में अंतिम बार होमगार्ड भर्ती का आयोजन वर्ष 2011 में किया गया था जिसके बाद अभी तक फील्ड में किसी प्रकार की भर्ती सामने नहीं आई है।
लंबे समय के बाद आयोजित होने वाली इस भर्ती के प्रति उम्मीदवारों की उत्साहना साफ नजर आ रही है। बताते चलें की भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो जाने के बाद ही आगामी अन्य प्रकार की तिथियां का शेड्यूल जारी किया जाएगा ।
Home Guard Bharti 2025
इस महत्वपूर्ण होमगार्ड भर्ती के अंतर्गत अलग-अलग कार्यों के लिए पदों को रिक्त किया जाने वाला है जिसके अंतर्गत उम्मीदवारों के पास विशेष प्रकार की योग्यताएं तथा अनुभव होने भी जरूरी होंगे। ऐसा पता चला है कि इस भर्ती के अंतर्गत महिला तथा पुरुष दोनों उम्मीदवारों के लिए आमंत्रित किया जाने वाला है।
जो उम्मीदवार होमगार्ड भर्ती में शामिल होने वाले उन सभी के लिए नोटिफिकेशन जारी होने से पहले आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से भर्ती से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी बताने वाले हैं जो उनके लिए आगामी दिनों में काफी मददगार हो सकती है।
होमगार्ड भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता
होमगार्ड भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए निम्न प्रकार की योग्यताएं जरूरी हो सकती हैं :-
- इस भर्ती के अंतर्गत मूल रूप से उत्तर प्रदेश राज्य के उम्मीदवारों के लिए ही शामिल किया जाएगा।
- अगर हम होमगार्ड के पदों के लिए शैक्षिक योग्यता की बात करें तो यह शुरुआती कक्षा आठवी एवं दसवीं तक हो सकती है।
- कुछ महत्वपूर्ण कार्यों के लिए भर्ती में शैक्षिक योग्यता को कक्षा 12वीं तक आवश्यक किया गया है।
- भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवार के बाद पद संबंधित बेसिक अनुभव होना जरूरी है।
- योग्यता संबंधी अधिक जानकारी नोटिफिकेशन जारी हो जाने के बाद पर्याप्त रूप से जान सकते हैं।
होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
पिछले दिनों बिहार राज्य में जारी हुई होमगार्ड भर्ती के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया हेतु आवेदन शुल्क बेसिक रूप से निर्धारित किया गया था इसी क्रम में अब आगामी दिनों में उत्तर प्रदेश राज्य में जारी होने वाली इस भर्ती के लिए भी आवेदन शुल्क लागू होने की संभावना है।
सरकारी नियम अनुसार यह आवेदनशुल्क श्रेणी बार लग सकता है। हालांकि इस विषय पर अभी तक किसी भी प्रकार की सूचना सामने नहीं आई है। उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क संबंधित पूरी डिटेल नोटिफिकेशन जारी हो जाने के बाद ही मिल पाएगी।
होमगार्ड भर्ती के लिए आयु सीमा
होमगार्ड भर्ती में आयु सीमा का विवरण निम्न प्रकार से हो सकता है :-
- होमगार्ड भर्ती में उम्मीदवारों के लिए शुरुआती आयु सीमा का प्रावधान 18 वर्ष रखा गया है।
- 18 वर्ष से लेकर अधिकतम आयु सीमा के तौर पर 45 वर्ष तक की उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।
- आरक्षण के तौर पर आरक्षित श्रेणी में आने वाले उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में विशेष छूट भी जाएगी।
- आयु सीमा की गणना संबंधी जानकारी नोटिफिकेशन में ही निर्धारित होगी।
होमगार्ड भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया
होमगार्ड विभाग के द्वारा जारी किए जाने वाले पदों के लिए चयन प्रक्रिया पिछले शेड्यूल के अनुसार ही सामान्य तौर पर आयोजित की जाने वाली है जो की चार चरणों के माध्यम से पूरी होगी। भर्ती की चयन प्रक्रिया के तौर पर पहले चरण में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए लिखित परीक्षा हेतु आमंत्रित किया जाएगा।
जो उम्मीद वाले लिखित परीक्षा में अपना अच्छा प्रदर्शन देते हैं उन सभी के शारीरिक दक्षता टेस्ट पूरे होंगे इसके बाद इन उम्मीदवारों के मेडिकल चेकअप करवाएं जाएंगे। निम्न चरण पूरे हो जाने के बाद अंत में सभी उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज सत्यापन हेतु बुलाया जाएगा। इसके बाद ही उम्मीदवारों के लिए उनकी योग्यता तथा प्रदर्शन अनुसार पद नियुक्त किया जाएगा।
होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवारों की सुविधा के लिए होमगार्ड विभाग के द्वारा आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में पूरी की जाने वाली है जिसके लिए निम्न प्रकार के चरण व्यवस्थित किए गए हैं :-
- सबसे पहले होमगार्ड विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंचे।
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज में भर्ती वाला अनुभाग सेलेक्ट करें।
- यहां पर जारी हुई भर्ती का नोटिफिकेशन मिल जाएगा वहां पर जाएं तथा आवेदन वाली लिंक पर क्लिक करें।
- अब प्रदर्शित ऑनलाइन आवेदन पत्र में स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी करें।
- इसके बाद डॉक्यूमेंट अपलोड करें तथा आवश्यकता अनुसार आवेदनशुल्क को जमा करना होगा।
- अब अंत में सबमिट करते हुए वापस आ जाएं इस प्रकार से भर्ती में आवेदन पूरा हो जाएगा।