HPCL Recruitment 2025: हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड भर्ती के आवेदन शुरू

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के द्वारा विभिन्न विभागों के अंतर्गत 372 रिक्त पदों की पहचान की गई है जिन पर भर्ती का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है और उम्मीदवारों को आवेदक को लेकर आमंत्रित किया गया है ऐसे में जो भी तेल की कंपनी में अपना करियर बनाना चाहते हैं ऐसे सभी उम्मीदवार वर्तमान में इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं। अत्यधिक रिक्त पद होने की वजह से उम्मीदवारों के पास चयनित होने का एक अच्छा मौका है।

नौकरी की तलाश करने वाले सभी उम्मीदवारों को जरूर इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहिए। वही इस भर्ती के जरिए विभिन्न अलग-अलग प्रकार के रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा जिनके अनुसार ही उम्मीदवारों को सैलरी भी प्रदान की जाएगी आधिकारिक रूप से जारी किए जाने वाले नोटिफिकेशन में इस भर्ती से संबंधित सभी उम्मीदवारों के लिए संपूर्ण जानकारी जारी कर दी गई है ऐसे में संपूर्ण जानकारी के लिए ध्यान से इस लेख को पढ़ें।

HPCL Recruitment 2025

एचपीसीएल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करके 1 जून 2025 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई है और आवेदन के लिए अंतिम तारीख 30 जून 2025 है हालांकि कुछ रिक्त पदों के लिए अंतिम तारीख 15 जुलाई 2025 भी तय की गई है। वही इस भर्ती के अंतर्गत शामिल रिक्त पद में इंजीनियर, एच आर ऑफिसर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, जूनियर एग्जीक्यूटिव क्वालिटी कंट्रोल, इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग ऑफिसर तथा इनके अलावा और भी अन्य प्रकार के रिक्त पद है।

एचपीसीएल भर्ती के लिए आयु सीमा

इस भर्ती के आवेदन के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष रखी गई है हालांकि कुछ रिक्त पदों के लिए आयु सीमा में अंतर देखने को मिल सकता है। वही आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को आयु में छूट भी प्रदान की जाएगी। आवेदन करने से पूर्व एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन के माध्यम से आयु सीमा तथा अन्य संपूर्ण जानकारी जरूर जाने और उसके बाद ही आवेदन करें।

एचपीसीएल भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में विभिन्न अलग-अलग प्रकार के रिक्त पद होने की वजह से सभी के लिए आवश्यक अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है जिसमें उम्मीदवारों से ग्रेजुएट बीएससी, बीटेक, बीई डिप्लोमा, सीए, एमए, एमबीए तथा पीजीडीएम शैक्षणिक योग्यता की मांग की गई है।

एचपीसीएल भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

एचपीसीएल भर्ती में एससी एसटी और दिव्यांगजन उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट प्रदान की गई है जिसके चलते इन्हें किसी प्रकार के आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना है वहीं दूसरी तरफ अन्य सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए 1180 रूपये ( ₹1000 +18% GST) निर्धारित की गई हैं जिसका भुगतान उम्मीदवारों को करना होगा।

एचपीसीएल भर्ती की चयन प्रक्रिया

आवेदन की प्रक्रिया के बाद चयन प्रक्रिया के विभिन्न चरण का आयोजन किया जाएगा जिसमें कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, लिखित परीक्षा, ग्रुप डिक्शन, इंटरव्यू तथा फिटनेस टेस्ट शामिल है इसके अलावा भी कुछ पदों के लिए अतिरिक्त स्टेप्स का आयोजन किया जा सकता है। और संपूर्ण चरण का आयोजन करने के बाद में जो भी उम्मीदवार योग्य रहेंगे उनका चयन कर लिया जाएगा। वहीं चयनित सभी उम्मीदवारों को सूचना दी जाएगी।

एचपीसीएल भर्ती के तहत वेतमान

चयनित सभी उम्मीदवारों को वेतन पदों के अनुसार प्रदान किया जाएगा जिसमें एग्जीक्यूटिव अस्सिटेंट, मैकेनिकल , जूनियर एग्जीक्यूटिव तथा क्वालिटी कंट्रोल के सभी रिक्त पदों पर 30 हज़ार रूपये से 1 लाख 20 हज़ार रूपये तक का वेतन प्रदान किया जाएगा। असिस्टेंट के रिक्त पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 40 हज़ार रूपये से लेकर 1 लाख 40 हज़ार रूपये तक का वेतन मिलेगा।

वही इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग ऑफिसर और इंजीनियर तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफिसर इन्हें 50 हज़ार रूपये से लेकर 1 लाख 60 हज़ार रूपये तक का वेतन प्राप्त होगा। इसी प्रकार इस भर्ती के अंतर्गत और भी अनेक प्रकार के रिक्त पद है जिन पर भी उम्मीदवारों को निर्धारित नियम के अनुसार ही वेतन प्रदान किया जाएगा।

एचपीसीएल भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

  • आवेदन करने के लिए एचपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं।
  • अब करियर्स वाले सेक्शन में जाकर करंट ओपिनिंग्स का लिंक ढूंढकर इस लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एचपीसीएल भर्ती के नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक करके विस्तृत रूप से जानकारी को जाने।
  • जानकारी हासिल करके आवेदन करें के ऑप्शन पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म में जानकारी दर्ज करें।
  • इसके बाद दस्तावेजों को अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भी भुगतान करें।
  • इतना करके आवेदन फॉर्म को सबमिट करें तथा भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकलवाकर अपने पास जरूर रखें।
  • इस तरीके से एचपीसीएल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन हो जाएगा।

10 thoughts on “HPCL Recruitment 2025: हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड भर्ती के आवेदन शुरू”

  1. Hello mera naam app to jante hi ho kyuki Maine form fil karne ya hai usme mai likh chuka hu to jo bhi ho jaisa bhi ho app mujhe nokari ka term v papper kab hoga bata do

    Reply

Leave a Comment

Join Telegram