जैसे कि आपको पता ही है कि जन्म प्रमाण पत्र देश के हर व्यक्ति के लिए काफी ज्यादा जरूरी होता है। अगर आपके पास जन्म प्रमाण पत्र नहीं है तो आप इसके बिना अपना कोई भी सरकारी दस्तावेज नहीं बनवा सकते।
दरअसल हमारी सरकार ने जन्म प्रमाण पत्र को हर व्यक्ति के लिए अनिवार्य किया है। इस तरह से जब किसी बच्चे का जन्म होता है तो तब माता-पिता को चाहिए कि तुरंत जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन जमा कर दें। परंतु अगर जन्म प्रमाण पत्र का पंजीकरण आपने किसी कारणवश नहीं किया है तो तब भी आप जन्म प्रमाण पत्र को बनवा सकते हैं।
यदि आपको नहीं पता कि कैसे जन्म प्रमाण पत्र के लिए घर बैठे आवेदन जमा किया जा सकता है तो हमारा आज का आर्टिकल आपको जरूर पढ़ना चाहिए। इस लेख में आपको जानने को मिलेगा कि जन्म प्रमाण पत्र का महत्व क्या होता है, जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज और पंजीकरण प्रक्रिया का पूरा विवरण बताएंगे।
Janam Praman Patra Apply
जन्म प्रमाण पत्र एक काफी ज्यादा जरूरी सरकारी दस्तावेज होता है जो शिशु के बारे में अहम जानकारी प्रदान करता है। दरअसल जन्म प्रमाण पत्र में यह दर्ज किया गया होता है कि शिशु का जन्म स्थान, जन्म की तारीख, शिशु का नाम और लिंग इत्यादि क्या है।
इस तरह से यह कहा जा सकता है कि किसी भी व्यक्ति के अगर अस्तित्व को प्रमाणित करना हो तो तब जन्म प्रमाण पत्र सबसे मजबूत सबूत होता है। साथ में आपको हम यह भी बता दें कि स्कूल में दाखिला लेना हो या फिर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हो तो इस सबके लिए जन्म प्रमाण पत्र आपके पास होना चाहिए।
लेकिन हम आपको बताते चलें कि जब किसी शिशु का जन्म होता है तो माता-पिता अथवा अभिभावक को चाहिए कि 21 दिनों के अंदर जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा कर लेना चाहिए। दरअसल अगर आप देर से पंजीकरण करते हैं तो ऐसे में आपको कुछ शुल्क जमा करना पड़ सकता है।
जन्म प्रमाण पत्र के फायदे
जैसे कि हमने आपको बताया कि जन्म प्रमाण पत्र हर व्यक्ति के लिए महत्व रखता है क्योंकि इसके माध्यम से निम्नलिखित फायदे मिलते हैं :-
- अगर आपको सरकार द्वारा जारी किए जाने वाले दस्तावेज जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, आधार कार्ड इत्यादि को बनवाना है तो आपको जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है।
- जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के बाद आप सरकार द्वारा शुरू की गई कई प्रकार की सामाजिक व कल्याणकारी योजनाओं का फायदा आसानी के साथ ले सकते हैं।
- हर व्यक्ति की पहचान को जन्म प्रमाण पत्र के माध्यम से आसानी से जाना जा सकता है।
- यदि आप बैंक में खाता खोलना चाहते हैं या फिर सरकारी नौकरी के लिए आवेदन देना चाहते हैं या विदेश जाना चाहते हैं तो आपके पास जन्म प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
- जब बच्चे की आयु स्कूल जाने लायक हो जाती है तो तब विद्यालय में प्रवेश के लिए जन्म प्रमाण पत्र जरूरी होता है।
- कई प्रकार के संपत्ति विवादों में जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है क्योंकि इसके माध्यम से हर इंसान की वंशावली और पहचान के बारे में पता चलता है।
जन्म प्रमाण पत्र हेतु आवश्यक दस्तावेज
यदि आपको अपने शिशु का जन्म प्रमाण पत्र का आवेदन जमा करना है तो ऐसे में आपके पास निम्नलिखित बताए गए सारे दस्तावेज होने चाहिएं –
- जिस अस्पताल में शिशु का जन्म हुआ है वहां से एक आधिकारिक दस्तावेज प्रदान किया जाता है जिसमें बच्चे के जन्म की तिथि और समय जैसी महत्वपूर्ण जानकारी लिखी हुई होती हैं।
- माता और पिता का विवाह प्रमाण पत्र
- शिशु के माता व पिता का आधार कार्ड अथवा कोई अन्य वैद्य पहचान प्रमाण पत्र
- निवास स्थान प्रमाण पत्र
- बच्चे के अस्पताल की रसीद आदि।
जन्म प्रमाण पत्र के लिए पात्रता
जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कुछ बुनियादी पात्रता मापदंडों की आवश्यकता होती है जैसे :-
- शिशु का जन्म केवल भारत में ही हुआ हो।
- माता-पिता ने 21 दिन के अंदर बच्चे का पंजीकरण करवा लिया हो।
जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?
यदि आपने अभी तक अपने शिशु का जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनवाया है या आपको अपने घर के किसी और सदस्य का जन्म प्रमाण पत्र का पंजीकरण करवाना है तो ऐसे में आप निम्नलिखित तरीके का उपयोग कर सकते हैं –
- सबसे पहले आपको अपने राज्य की जन्म और मृत्यु पंजीकरण से संबंधित वेबसाइट पर चले जाना है।
- अब आपको होम पेज पर जनरल पब्लिक साइन अप का एक विकल्प दिखाई देगा आपको इसके ऊपर क्लिक करना है।
- यहां अब आपको अपना मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, बच्चे के जन्म का स्थान, शिशु की जन्म तारीख जैसी जानकारी को दर्ज करना है।
- आगे फिर आपको पंजीकरण वाले बटन के ऊपर क्लिक करना है।
- अब आपको एक यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा जिसका उपयोग करके आपको वेबसाइट पर लॉगिन कर लेना है।
- इसके बाद आपको जन्म पंजीकरण से संबंधित लिंक के ऊपर क्लिक करना है और जन्म प्रमाण पत्र के फॉर्म को भरना है।
- यहां पर आपको बच्चे से संबंधित सारी जानकारी बिल्कुल सही तरह से दर्ज करनी है।
- पंजीकरण फार्म भर लेने के बाद फिर आपको सारे आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके सावधानी के साथ अपलोड कर देने हैं।
- सबसे अंत में आपको आवेदक को सेव करना है और अब कुछ दिन इंतजार करना है।



