मुख्यमंत्री मांझी लाडकी बहिण योजना की 11वीं किस्त का इंतजार करने वाली सभी महिलाओं के लिए 11वीं क़िस्त से संबंधित एक बहुत ही बढ़िया खुशखबरी है और खुशखबरी यह है कि इस योजना की लाभार्थी महिलाओं को 10 क़िस्त की राशि प्रदान करने के बाद में अब 11वीं किस्त की राशि प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह प्रक्रिया 4 जून बुधवार के दिन से शुरू की गई है। और अब सभी लाभार्थी महिलाओं को 11वीं किस्त की राशि मिल रही है।
ऐसे में जिन्होंने भी इस योजना के लिए आवेदन किया हुआ है वह सभी महिलाएं आज की जानकारी को हासिल करने के बाद में यह जानकारी जरुर चेक करें कि 11वीं क़िस्त की राशि बैंक खाते में आई है या नहीं और यह चेक करने को लेकर आगे पूरी स्टेप बाय स्टेप जानकारी बताई जाएगी जिसे हासिल करने के बाद में आसानी से जानकारी चेक की जा सकेगी साथ ही अन्य संबंधित जानकारियां भी जानने को मिलेगी। इस योजना के सभी लाभार्थियों के लिए आज की जानकारी बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाली है।
Ladki Bahin Yojana 11th Installment
महाराष्ट्र राज्य के अंतर्गत महाराष्ट्र राज्य सरकार के द्वारा महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से लाडकी बहिण योजना लागू की हुई है और इस योजना के माध्यम से प्रत्येक महीने महिलाओं के बैंक खाते में ₹1500 की राशि भेजी जा रही है। इस राशि को प्रदान करने का उद्देश्य यह है कि सभी महिलाएं जरूरत के अनुसार राशि को उपयोग में ले सके और अपनी आवश्यक छोटी-छोटी जरूरतें पूरी कर सके।
महाराष्ट्र राज्य की 2 करोड़ से भी अधिक महिलाओं ने इस योजना के लिए आवेदन किया हुआ है। और प्रत्येक महीने सभी महिलाओं के द्वारा अगली किस्त को लेकर इंतजार किया जाता है इस बीच 11वीं किस्त में सभी लाभार्थी महिलाओं को राज्य सरकार के द्वारा 1500 रूपये की राशि प्रदान की जा रही है। और यह राशि आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने वाली सभी पात्र महिलाओं को मिलेगी। इनके अलावा अन्य अपात्र महिलाओं को किस्त नहीं मिलेगी।
लाडकी बहिण योजना 11वीं क़िस्त की जानकारी
11वीं क़िस्त से संबंधित जानकारी महाराष्ट्र राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे के द्वारा जारी की गई है जिसमें उन्होंने बताया है कि लाडली बहनों को मई के महीने की सम्मान निधि का वितरण शुरू कर दिया गया है। और किस्त की रकम किसी भी समय महिलाओं के बैंक खाते में जमा हो सकती है। यह जानकारी एक्स ट्विटर अकाउंट पर जारी की गई है ऐसे में आधिकारिक रूप से भी इस पूरी जानकारी को सभी महिलाएं ज़रूर जाने।
लाडकी बहिण योजना 11वीं क़िस्त के लिए पात्रता मापदंड
- महिला महाराष्ट्र राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
- आवेदक महिला की आयु 21 वर्ष से कम और 65 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- पारिवारिक वार्षिक आय किसी भी संसाधन से 2.5 लाख रूपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- महिला के बैंक खाते में डीबीटी सक्रिय होनी चाहिए और बैंक खाता चालू होना चाहिए।
- आयकर देने वाली सभी महिलाएं इस योजना के लिए अपात्र है।
- परिवार में किसी भी सदस्य के पास ट्रैक्टर को छोड़कर कोई भी चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
लाडकी बहिण योजना की विशेषताएं
- महाराष्ट्र राज्य सरकार ने इस योजना के ऊपर खर्च करने के लिए 46000 करोड रुपए का बजट बनाया हुआ है।
- राज्य के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों में महिलाओं को इस योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है।
- इस योजना का लाभ प्रदान करके राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत तथा आत्मनिर्भर बनाना है।
- प्रत्येक महीने ₹1500 की राशि मिलने की वजह से पूरे वर्ष में महिलाओं को ₹18000 की राशि मिलेगी।
लाडकी बहिण योजना लाभार्थी लिस्ट
लाडकी बहिण योजना से संबंधित अनेक जानकारियां सामने आई है कि अनेक अपात्र महिलाओं के द्वारा भी इस योजना का लाभ लिया जा रहा है। और ऐसे में ऐसी सभी महिलाओं के नाम जल्द ही लाभार्थी सूची से काटे जा सकते हैं क्योंकि लगातार राज्य सरकार के द्वारा इसके ऊपर भी कार्य किया जा रहा है वहीं 9 लाख महिलाओं के नाम पहले ही काटे जा चुके हैं और अभी भी संभावना है कि 40 लाख महिलाओं के नाम और इस योजना से काटे जा सकते हैं जिसके बाद में उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
लाडकी बहिण योजना की 11वीं किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?
- स्मार्टफोन कंप्यूटर लैपटॉप किसी में भी सबसे पहले लाडकी बहिण योजना की आधिकारिक वेबसाइट ओपन करें।
- अब विभिन्न महत्वपूर्ण ऑप्शन को देखें और उनमें से अर्जदार लॉगिन का ऑप्शन ढूंढकर इस ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इतना करके मांगी जाने वाली आवश्यक जानकारी ध्यान पूर्वक सही-सही दर्ज करें।
- अब एप्लीकेशन मेड ईयरलियर का ऑप्शन नजर आएगा तो इस पर क्लिक करें।
- इसके बाद रूपये के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इतना काम पूरा करने पर लाडकी बहिण योजना की 11वीं किस्त की जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी।



