Ladli Bahan Awas Yojana First Kist: इस दिन जारी होगी 25000 रूपए की पहली क़िस्त

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मध्य प्रदेश राज्य में संचालित लाडली बहना योजना से जो महिलाए पंजीकृत है तथा कच्चे घरों में या फिर झोपड़िया में निवास कर रही है उन सभी के लिए आवास की सुविधा का प्रावधान किया गया है जिसके तहत मध्य प्रदेश की लगभग 5 लाख महिलाओं के लिए तक चयनित किया गया है।

बताते चलें की लाडली बहना आवास योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाली जो महिलाएं बेनिफिशियरी लिस्ट में शामिल हुई है उन सभी के लिए अब मध्य प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा जल्द ही आवास की प्रक्रिया को शुरू किया जा सकता है।

सोशल मीडिया पर लाडली बहना आवास योजना को लेकर कई प्रकार के अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं जो महिलाओं के लिए गुमराह कर रहे हैं। ऐसी महिलाएं जो लाडली बहना आवास योजना से संबंधित सटीक जानकारी प्राप्त करना चाहती हैं उन सभी के लिए हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ना चाहिए।

Ladli Bahan Awas Yojana First Kist

लाडली बहना आवास योजना के अंतर्गत आवेदन कर चुकी महिलाओं की जानकारी के लिए बता दें कि लाडली बहना योजना के अंतर्गत आवास की 140000 रुपए की वित्तीय राशि को महिलाओं के खाते में चार भागों में हस्तांतरित किया जाने वाला है।

इस योजना की पहली किस्त महिलाओं के लिए ₹25000 से लेकर ₹40000 तक के बीच में दी जाएगी। पहली किस्त से लाभार्थी हुई महिलाओं के लिए अपने मकान के शुरुआती कार्य को पूरा करवाना होगा जिसके बाद ही उनके लिए अगली किस्तों का प्रबंध क्रमानुसार किया जाएगा।

किस्त प्राप्त करने के लिए अनिवार्य कार्य

लाडली बहना आवास योजना के अंतर्गत सभी वित्तीय किस्तों को डीबीटी के माध्यम से डायरेक्ट खाते में हस्तांतरित किया जाएगा जिसके चलते महिलाओं के लिए किस्त जारी होने से पहले निम्न कार्य अनिवार्य रूप से पूरे करवा लेने होंगे।-

  • महिलाओं के लिए बेनिफिशियल लिस्ट में अपनी स्थिति जान लेनी अनिवार्य होगी।
  • महिलाएं अपने बैंक खाते की डीबीटी को सुनिश्चित कर ले।
  • इसके अलावा खाते में आधार मोबाइल नंबर की केवाईसी भी करवा लेनी होगी।
  • अगर उनके खाते में किसी भी प्रकार का प्रतिबंध लगा हुआ है तो उसे भी समय रहते चेक कर ले।
  • आवास योजना की कार्य प्रक्रिया की अपडेट मिल जाने के बाद अपने कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों को पंचायत सचिव के पास जमा करना होगा इसके बाद ही उनके लिए वित्तीय किस्त की स्वीकृति हो सकेगी।

लाडली बहना आवास योजना किस्त के लिए संभावित समय

आपके लिए जानकारी होगी कि मध्य प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा लाडली बहना आवास योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाली महिलाओं के लिए वर्ष 2023 से ही निरंतर आश्वासन दिए जा रहे हैं परंतु अभी तक योजना की कार्य प्रक्रिया शुरू होने को लेकर किसी भी प्रकार के निर्णय जारी नहीं किए गए हैं।

बताया जा रहा है की लाडली बहना आवास योजना के अंतर्गत इस वर्ष यानी 2025 में महिलाओं के लिए लाभार्थी किया जाएगा। अनुमानित तौर पर लाडली बहना आवास योजना की कार्य प्रक्रिया के अनुसार पहली किस्त को जुलाई महीने के अंत तक जारी किए जाने की उम्मीद है।

लाडली बहना आवास योजना के लिए डिटेल

लाडली बहना आवास योजना से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी निम्न प्रकार से है।-

  • लाडली बहना आवास योजना पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा घोषित की गई है।
  • इस योजना के अंतर्गत केवल मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए ही लाभ दिया जाएगा।
  • लाडली बहना योजना के अंतर्गत 140000 रुपए वित्तीय सहायता के रूप में तथा ₹30000 मजदूरी के लिए दिए जाएंगे।
  • इन पैसों की मदद से महिलाओं के लिए दो कमरों का पक्का मकान निर्माण करवाना अनिवार्य है।
  • योजना में अधिकांश रूप से ग्रामीण क्षेत्र की बेघर महिलाओं के लिए ही महत्वता दी जा रही है।

लाडली बहना आवास योजना का स्टेटस कैसे चेक करे?

लाडली बहना आवास योजना के अंतर्गत जिन महिलाओं के खाते में वित्तीय राशि की पहली किस्त को हस्तांतरित किया जाता है उन सभी के लिए अनिवार्य तौर पर अपने लाभ का स्टेटस देखना जरूरी होगा ताकि उनके लिए पता चल सके कि उनके खातों में यह किस्त कब तथा कितनी प्राप्त हुई है।

लाडली बहना आवास योजना का बेनिफिशियरी स्टेटस आधिकारिक वेबसाइट पर ही केवल पंजीकरण क्रमांक तथा मोबाइल नंबर या फिर आधार नंबर की ओटीपी की मदद से चेक किया जा सकता है जिसके लिए कुछ सामान्य चरण निम्न प्रकार से होंगे।-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर लॉगिन करें।
  • लॉगिन होते ही डायरेक्ट मेंन्यू खंड में पहुंचेंगे यहां से भुगतान स्थिति को चुने।
  • अब अगला पेज खुलेगा जहां पर जानकारी के तौर पर महत्वपूर्ण विवरण को भरना होगा।
  • अब ओटीपी जनरेट होगी जिसे वेरीफाई करते हुए कैप्चा कोर्स दर्ज करें।
  • अंत में सबमिट वाले टैब क्लिक करते हुए कुछ क्षण इंतजार करना होगा।
  • इस प्रकार से स्क्रीन पर जारी हुई किस्त का स्टेटस ओपन हो जाएगा।

Leave a Comment

Join Telegram