मध्य प्रदेश राज्य के सभी निवासी व्यक्ति लाडली बहना योजना के बारे में तो जानते ही होंगे जो कि मध्य प्रदेश राज्य में पिछले दो वर्षों से करोड़ों की संख्या में महिलाओं के लिए लाभार्थी कर रही है। बता दे कि इस योजना के अंतर्गत महिलाओं के लिए मासिक वित्तीय राशि के साथ आवास की सुविधा भी दी जाने वाली है।
लाडली बहना योजना के अंतर्गत आवास हेतु महिलाओं के लिए पीएम आवास योजना की तरह ही वित्तीय सहायता प्रदान करवाई जाएगी इसके लिए पात्र महिलाओं के आवेदन पिछले वर्षों में दो चरणों के अंतर्गत स्वीकृत किए गए हैं। आवेदन के आधार पर ग्रामीण तथा शहरी महिलाओं की लिस्ट को भी व्यवस्थित किया गया है।
लाडली बहना आवास योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाली महिलाओं से यह आग्रह है कि वह अगर अपने आवेदन की स्थिति को स्पष्ट रूप से जानना चाहती हैं तो एक बार जारी की गई लाडली बहना आवास योजना की लिस्ट में अपना नाम चेक कर लेना चाहिए ताकि उनके लिए किसी भी प्रकार की सुविधा न रहे।
Ladli Behna Awas Yojana Gramin List
जैसा कि आपको ज्ञात होगा कि अब लगभग हर क्षेत्र में तकनीकी सुविधा का विकास हो गया है जिसके चलते राज्य सरकार के द्वारा लाडली बहना योजना की शहरी क्षेत्र की लिस्ट के साथ ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं की बेनिफिशियरी लिस्ट ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक पोर्टल पर ही सबमिट की गई है।
आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से जारी की गई लाडली बहना आवास योजना की ग्रामीण लिस्ट को महिला स्वयं के द्वारा एंड्राइड मोबाइल फोन से बहुत ही आसानी से चेक कर सकती है। ऑनलाइन यह लिस्ट सभी ग्रामों के लिए ग्राम पंचायत बार मिल जाएगी।
लाडली बहना आवास योजना ग्रामीणों के लिए पात्रता
लाडली बहना आवास योजना के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं के लिए निम्न पात्रता मापदंडों के आधार पर ही आवास की सुविधा दी जाने वाली है :-
- महिला मूल रूप से मध्य प्रदेश राज्य के ग्रामीण क्षेत्र की निवासी हो।
- उसके परिवार की आर्थिक स्थिति श्रमिक वर्ग या फिर गरीबी रेखा से नीचे होनी चाहिए।
- महिला की आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी हो तथा 60 वर्ष से कम की हो।
- महिला के परिवार में किसी भी सदस्य के लिए पीएम आवास योजना का लाभ न मिला हो।
- योजना के नियम अनुसार उसके नाम पर कोई आधिकारिक संपत्ति ना हो।
ग्रामीण लिस्ट जारी किए जाने से सुविधाए
लाडली बहना आवास योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं की लिस्ट को अलग जारी किए जाने पर इन क्षेत्रों की महिलाओं को काफी सुविधा हो पाई है क्योंकि अब उन्हें किसी भी बड़ी लिस्ट में अपने नाम की स्थिति चेक करने की समस्या नहीं होगी बल्कि वे बहुत ही आसानी के साथ ऑनलाइन अपनी ग्राम पंचायत तथा ग्राम का चयन करके अपनी स्थिति जान सकेंगी।
इसके अलावा महिलाओं के लिए किसी भी सरकारी कार्यालयो के चक्कर लगाने भी नहीं पड़ेंगे अर्थात अगर उनके ग्राम पंचायत की लिस्ट में उनका नाम दर्ज होता है तो ग्राम प्रधान या पंचायत सचिव के द्वारा स्वयं ही आवास की कार्य प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
लाडली बहना आवास योजना ग्रामीणों के लिए लाभ
मध्य प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा लाडली बहना आवास योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए निम्न लाभ संदर्भित होंगे :-
- महिलाओं के लिए मकान निर्माण हेतु 140000 रुपए तक की वित्तीय राशि प्रदान की जाएगी।
- इसके अलावा अलग से उनके लिए ₹30000 मजदूरी के भी दिए जाएंगे।
- इस आर्थिक सहायता से महिलाओं के दो कमरों का पक्का मकान कंप्लीट हो सकेगा।
- महिलाओं के लिए अब सरकारी लागत के अनुसार उत्तम निवास की व्यवस्था हो जाएगी।
- राज्य के पिछड़े तथा ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास अग्रसर हो सकेगा।
ग्रामीण महिलाओं के लिए कब मिलेगा लाभ
लाडली बहना आवास योजना में आवेदन करने वाली ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए अब वर्ष 2025 में राज्य सरकार के निर्णय अनुसार किसी भी समय आवास योजना की कार्य प्रक्रिया को शुरू किया जा सकता है हालांकि इस विषय पर सरकारी निर्णय आना अभी बाकी है।
अनुमानित तौर पर महिलाओं के पक्के मकान के निर्माण हेतु वित्तीय राशि की पहली किस्त को जुलाई या फिर अगस्त में हस्तांतरित किए जाने की उम्मीद है।
लाडली बहना आवास योजना का लक्ष्य
मध्य प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा लाडली बहना योजना के अंतर्गत आवास का आश्वासन देते हुए यह लक्ष्य रखा गया है कि वर्ष 2025 में राज्य की 5 लाख से अधिक महिलाओं के लिए तक पक्के मकान के निर्माण करवाए जाने वाले हैं। इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए राज्य सरकार के द्वारा जल्द ही बजट भी जारी किया जाएगा।
लाडली बहना आवास योजना की ग्रामीण लिस्ट कैसे चेक करें?
- सबसे पहले लाडली बहना योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- यहां से होम पेज में पहुंचने के लिए लॉगिन करें और आगे बढ़े।
- होम पेज खुल जाता है तो यहां से अंतरिम सूची वाले विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
- अब अगली ऑनलाइन विंडो पर पहुंचेंगे जहां पर महिला की जानकारी दर्ज करें।
- इसके बाद अन्य विवरण पूरा करते हुए सबमिट कर दें।
- इस प्रकार से ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर लाडली बहना आवास योजना की ग्रामीण लिस्ट खुल जाएगी।





