LPG Gas Cylinder Price: सस्ता हो गया गैस सिलेंडर, नए रेट जारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

प्रति महीने जिस प्रकार से रसोई गैस का मूल्य अपडेट होता है तो जून के महीने में भी इसकी कीमत अपडेट कर दी गई है। इस तरह से हम आपको बता दें कि 17 जून को झारखंड के सारे 24 जिलों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के मूल्य का ऐलान किया गया है।

इस तरह से तेल कंपनियों के द्वारा जो एलपीजी गैस के ताजा रेट घोषित किए गए हैं तो इसमें सिलेंडर के दामों में कुछ बदलाव नजर आ रहा है। ऐसे में यदि आप एक एलपीजी उपभोक्ता हैं तो आपको यह पता होना चाहिए कि इस समय एलपीजी घरेलू गैस के दाम क्या चल रहे हैं।

अगर आपको इस बारे में सारी जानकारी हासिल करनी है तो इसकी जानकारी के लिए आप हमारा आर्टिकल पूरा पढ़ सकते हैं। आज हम आपको यह बताएंगे कि रसोई गैस सिलेंडर के दाम इस समय झारखंड के सभी जिलों में क्या चल रहे हैं। चलिए आपको इससे संबंधित जानकारी देते हैं ताकि आपको पता चल सके कि गैस सिलेंडर के नए दाम अब क्या हैं।

LPG Gas Cylinder Price

झारखंड की राजधानी रांची में एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में हलचल देखने को मिल रही है। इसके अलावा देवघर, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह और अन्य शहरों में अब रसोई गैस का दाम 910 रुपए 50 पैसे तय किया गया है। इस प्रकार से अब इन सभी जगह पर घरेलू उपभोक्ताओं को नए दाम के मुताबिक एलपीजी गैस की खरीदारी करनी होगी।

रामगढ़, कोडरमा और हजारीबाग में सबसे महंगा हुआ मूल्य

यदि आप कोडरमा, रामगढ़ या फिर हजारीबाग के रहने वाले हैं तो ऐसे में हम आपको बता दें कि इन सभी जिलों में एलपीजी गैस सिलेंडर का मूल्य 912 रुपए हो गया है। इस तरह से हम आपको बता दें कि झारखंड के इन सब जिलों में एलपीजी गैस सिलेंडर सबसे ज्यादा महंगे मूल्य में मिल रहा है ‌

जमशेदपुर वह सरायकेला में सिलेंडर का दाम सबसे सस्ता

जानकारी के लिए बता दें कि जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां जिलों में अब एलपीजी गैस सिलेंडर का मूल्य सिर्फ 892 रुपए 50 पैसे का हो गया है। इस तरह से हम आपको यह बताते चलें कि पूरे झारखंड राज्य में इन जिलों में सबसे कम दामों में गैस सिलेंडर मिल रहा है।

चतरा और चाईबासा में मूल्य थोड़े से हैं अलग

चाईबासा यानी पश्चिमी सिंहभूम जिले में यदि हम आज एलपीजी गैस सिलेंडर का दाम देखें तो यहां पर 902 रुपए इसकी कीमत हो गई है। इस प्रकार से हम आपको बता दें कि चतरा में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 909 रुपए 50 पैसे तक हो गई है।

कैसे मूल्य निर्धारण होता है आपके जिले में

आपको हम यहां बता दें कि एलपीजी सिलेंडर का मूल्य प्रति महीने तेल कंपनियों के द्वारा संशोधित किया जाता है। इस तरह से इसमें जो बदलाव होता है इसमें डिस्ट्रीब्यूटर मार्जिन, परिवहन लागत और कर जैसी चीजों का असर देखने को मिलता है जिसकी वजह से हर जिले में गैस सिलेंडर का दाम एक दूसरे से भिन्न हो सकता है।

एलपीजी गैस सिलेंडर हेतु ध्यान रखने योग्य कुछ बातें

निम्नलिखित हम आपको एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए कुछ ध्यान रखने लायक बातों के बारे में बता रहे हैं जोकि कुछ इस तरह से हैं –

  • एसएमएस के माध्यम से या फिर ऐप के जरिए से आपको रसीद और साथ में ट्रैकिंग की सुविधा का इस्तेमाल करना चाहिए।
  • अगर आपको सब्सिडी हासिल करनी है तो ऐसे में आपको अपने गैस कनेक्शन को अनिवार्य तौर पर आधार से लिंक करवाना होगा।
  • जब आप ऑनलाइन गैस बुकिंग करते हैं तो उस समय आपको अपना सही पता और अपना मोबाइल नंबर अपडेट रखना चाहिए।

Leave a Comment

Join Telegram