Maiya Samman Yojana 7500 Payment Status: मंईयां सम्मान योजना की 7500 रुपए की पेमेंट जारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

झारखंड राज्य में अनेक महिलाओं के द्वारा 7500 रूपये की राशि को लेकर इंतजार किया जा रहा है क्योंकि अनेक महिलाओं को कुछ समय पहले ही यह राशि प्रदान की गई थी तो वहीं दूसरी तरफ अनेक ऐसी महिलाएं हैं जिन्हें यह राशि नहीं मिली थी ऐसे में आज की जानकारी ऐसी महिलाओं के लिए ही है वही जानकारी को जानकर मंईयां सम्मान योजना की 7500 रूपये की राशि को लेकर स्टेटस चेक किया जा सकेगा स्टेटस चेक करने से जानकारी पता चलेगी कि बैंक खाते में राशि आई है या नहीं।

झारखंड राज्य में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की शुरुआत की हुई है इस योजना के माध्यम से महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है जिसमें महिलाओं को प्रतिमाह ₹2500 की राशि मिलती है। लेकिन पिछले कुछ महीनो में अनेक महिलाओं को विभिन्न कारण की वजह से ₹2500 की राशि नहीं मिल पाई और राशि इकट्ठी होकर ₹7500 हो गई और फिर अब एक साथ 7500 रूपये की राशि प्रदान की जा रही है।

Maiya Samman Yojana 7500 Payment Status

मार्च के महीने से महिलाओं के बैंक खाते में 7500 रूपये की राशि प्रदान की जा रही है। जिसके चलते लाखों महिलाओं को 7500 रूपये की राशि मिल चुकी है। वही एक बार 7500 रूपये की राशि मिल जाने के बाद में सभी महिलाएं मिलने वाली राशि का उपयोग जरूरत के अनुसार कहीं पर भी कर सकती है। लेकिन राज्य सरकार के द्वारा यह राशि केवल और केवल आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद महिलाओं को ही प्रदान की जा रही है।

वहीं जिन महिलाओं को यह 7500 रूपये की राशि मिल जाएगी उन सभी महिलाओं को आगे हर महीने ₹2500 की राशि प्रदान करनी शुरू कर दी जाएगी वर्तमान समय में 7500 रूपये की राशि का स्टेटस ऑनलाइन तरीके से चेक किया जा सकता है लेकिन इसके लिए महिला के पास स्मार्टफोन जरूर मौजूद होना चाहिए साथ ही उसमें इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए। और यदि यह चीजे उपलब्ध है तो मात्र कुछ ही मिनट में घर बैठे ही पेमेंट स्टेटस चेक किया जा सकता है।

मंईयां सम्मान योजना से मिलने वाली राशि

इस योजना की राशि से संबंधित अधिकारियों ने महत्वपूर्ण जानकारी दी है जिसमें कहा है की सभी महिलाएं इंडिया पोस्ट ऑफिस में बैंक खाता होने पर इस बैंक खाते में राशि को चेक करें क्योंकि अधिकतम महिलाओं के इसी बैंक खाते में राशि जमा की गई है। कुछ समय पहले ही अधिकारियों के द्वारा यह जानकारी की जारी की गई थी ऐसे में जिन्होंने बैंक खाते को अभी तक चेक नहीं किया है वह सभी सबसे पहले बैंक खाते को चेक करें।

मंईयां सम्मान योजना की संपूर्ण जानकारी

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना झारखंड राज्य सरकार ने 18 से 50 वर्ष की आयु की आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यमवर्गीय महिलाओं के लिए की है। इस योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी करके राज्य के अंतर्गत से कोई भी महिला इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती है वही इस योजना का लाभ केवल और केवल ऐसी महिलाओं को भी प्रदान किया जाता है जिन्होंने इस योजना के लिए आवेदन किया हुआ है और पात्र है।

मंईयां सम्मान योजना के लिए आवश्यक कार्य

राज्य के अंतर्गत जिन महिलाओं ने इस योजना के लिए आवेदन किया हुआ है उन सभी महिलाओं का बैंक में खाता जरूर होना चाहिए और बैंक खाते से आधार कार्ड जरूर लिंक होना चाहिए। तो यदि आधार कार्ड लिंक नहीं है तो बैंक खाते से आधार कार्ड को जरूर लिंक करवाए और इसके अलावा बैंक खाते में डीबीटी सक्रिय है या नहीं और सक्रिय नहीं होने पर सक्रिय करवाए। यह आवश्यक कार्य पूरा करने पर जरूर यह राशि मिल जाएगी।

मंईयां सम्मान योजना का स्टेटस कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले पीएफएमएस की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं।
  • अब मेनू में दिए जाने वाले अपना भुगतान जाने के विकल्प पर क्लिक करें।
  • इतना करके बैंक के नाम का चयन करें बैंक खाता संख्या तथा कंफर्म बैंक खाता संख्या और कैप्चा कोड की जानकारी को दर्ज करें।
  • इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजे के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है और ओटीपी दर्ज कर देने है।
  • अब जानकारी देखने को मिल जाएगी की मंईयां सम्मान योजना की राशि बैंक खाते में आई है या नहीं।

1 thought on “Maiya Samman Yojana 7500 Payment Status: मंईयां सम्मान योजना की 7500 रुपए की पेमेंट जारी”

Leave a Comment

Join Telegram