अगर आप झारखंड राज्य के निवासी है तो आपके लिए अनिवार्य रूप से जानकारी होगी कि झारखंड राज्य सरकार तथा मुख्यमंत्री जी के द्वारा मंईयां सम्मान योजना को संचालित किया गया है जो की मध्य प्रदेश में चलाई जा रही लाडली योजना योजना की तर्ज पर है।
इस योजना के अंतर्गत झारखंड राज्य की लगभग 58 लाख महिलाओं के लिए तक पंजीकृत किया गया है। बताते चलें कि इन पंजीकृत महिलाओं के लिए मासिक रूप से ₹2500 की वित्तीय राशि प्रदान करवाई जाती है जिसका उद्देश्य केवल उनके मासिक खर्चों तथा उनकी आर्थिक जरूरतो को पूरा करना है।
योजना के क्रम में अब तक इन पंजीकृत महिलाओं के लिए आठ किस्तों के माध्यम से पैसा प्रदान करवाया गया है जो महिलाओं के लिए काफी कल्याणकारी साबित हुआ है। आज किसने पूरी हो जाने के बाद अब सरकार के द्वारा अगली दो किस्तों के लिए बजट तैयार किया जा रहा है।
Maiya Samman Yojana New Rule 2025
मंईयां सम्मान योजना की पिछली छठवीं, सातवीं एवं आठवीं किस्त को एक साथ जारी किया गया था जिसके तहत महिलाओं के लिए कुल 7500 रुपए का अमाउंट तक मिल पाया है। पिछली किस्तों की तरह ही इस बार भी 9वी एवं दसवीं किस्त एक साथ ₹5000 के अमाउंट के रूप में जारी की जाने वाली है।
बताते चलें कि झारखंड राज्य सरकार के द्वारा मंईयां सम्मान योजना की नौकरी एवं किस्त जारी किए जाने से पहले इस योजना में कुछ नए नियमों को लागू कर दिया गया है जिसकी जानकारी सभी पंजीकृत तथा लाभ का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए बहुत ही आवश्यक है।
आईए आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से मंईयां सम्मान योजना के बारे में सभी प्रकार की लेटेस्ट अपडेट देते हैं और साथ में ही योजना के अंतर्गत जारी किए गए महत्वपूर्ण नियम के बारे में भी बताते हैं जिसके लिए हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
मंईयां सम्मान योजना नए नियमो की जानकारी
मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत अब से सभी महिलाओं के लिए मासिक राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित करवाई जाने वाली है जिसके संबंध में नया नियम इस प्रकार है :-
- सभी महिलाओं के बैंक खाते में डीबीटी का होना अनिवार्य होगा।
- बिना डीबीटी वाले खाते को मंईयां सम्मान योजना में स्वीकृत नहीं किया जाएगा।
- अगर जिन महिलाओं के खाते में डीबीटी नहीं होती है उनकी मासिक किस्त रोकी जा सकती है।
- मंईयां सम्मान योजना के इस महत्वपूर्ण नियम के चलते ऐसी महिलाएं जिनके खाते में डीबीटी नहीं है उन सभी के लिए किस्त जारी होने से पहले अनिवार्य रूप से अपने बैंक खाते की डीबीटी को पूरा करवा लेना होगा ताकि वह बिना किसी व्यवधान के लाभार्थी हो सके।
मंईयां सम्मान योजना के लिए हेल्पलाइन नंबर
मंईयां सम्मान योजना से पंजीकृत ऐसी महिलाएं जो अपने बैंक खाते की डीबीटी तो करवा लेती है परंतु फिर भी उनके खाते में किसी भी कारण बस मासिक किस्त का पैसा नहीं पहुंच पाता है तो ऐसे में उनके लिए चिंता करने की आवश्यकता नहीं है बल्कि वह बिना देर किए मंईयां सम्मान योजना के इस महत्वपूर्ण1800-890-0215 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकती है।
हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने के बाद आप अपनी समस्या को स्पष्ट रूप से बात कर यहां से निवारण भी प्राप्त कर सकती हैं।
मंईयां सम्मान योजना के लिए पात्रता
मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत नए नियम के साथ इन पात्रता मापदंड के आधार पर भी किस्त के लिए लाभार्थियों को चयनित किया जाएगा।-
- जिन महिलाओं ने पिछली किस्त का लाभ प्राप्त किया है वह इस किस्त के लिए पात्र हैं।
- महिला के परिवार में कोई भी सदस्य कमाने वाला ना हो और ना ही परमानेंट आय का जरिया हो।
- महिला के नाम पर कोई भी व्यक्तिगत या फिर निजी जमीन नहीं होनी चाहिए।
- यह किस्त मुख्य रूप से राज्य की गरीब तथा पिछड़ी और श्रमिक महिलाओं के लिए सर्वप्रथम प्रदान की जाएगी।
कब जारी होगी योजना की अगली किस्त
मंईयां सम्मान योजना के तत्वाधान में झारखंड राज्य सरकार के द्वारा नए नियम लागू करते हुए यह बताया गया है कि अब योजना की आगामी किस्त को जल्द ही जारी किया जाने वाला है हालांकि इस विषय पर कोई पुष्टिकृत तिथि का दावा नहीं किया गया है।
सोशल मीडिया के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि मंईयां सम्मान योजना की नवी एवं दसवीं किस्त को एक साथ जून महीने के पहले या फिर दूसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है। जिसके लिए निश्चित तिथि की घोषणा होने पर सभी पंजीकृत महिलाओं के लिए सूचना दे दी जाएगी।
मंईयां सम्मान योजना क़िस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?
डीबीटी के आधार पर जिन महिलाओं के खाते में मासिक किस्त हस्तांतरित की जाती है उनके लिए बेनिफिशियरी इंस्टॉलमेंट स्टेटस निम्न चरणों के मुताबिक चेक कर लेना होगा :-
- सबसे पहले मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर मेनू खोलें और इंस्टॉलमेंट स्टेटस के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब अगला पेज ओपन हो जाएगा जहां पर महिला की अनिवार्य जानकारी को दर्ज करें।
- जानकारी दर्ज हो जाने के बाद ओटीपी वेरीफिकेशन करते हुए कैप्चा कोड भरे।
- अब सबमिट करने और स्क्रीन पर उपलब्ध विवरण के जरिए लाभ की स्थिति देख ले।