यदि आप मुर्गी पालन का कारोबार आरंभ करना चाहते हैं तो आपके लिए यह एक अत्यंत बड़ा मौका हो सकता है। हमारे देश की सरकार ने किसानों को मुर्गी पालन का काम शुरू करने के लिए अब मुर्गी पालन लोन योजना की शुरुआत की है। इस योजना के द्वारा आप सरकार से 900000 रूपए तक का लोन बिना किसी कठिनाई के ले सकते हैं।
दरअसल इस योजना का संचालन देश के विभिन्न बैंकों के द्वारा किया जा रहा है। इस तरह से जो किसान मुर्गी पालन करने में रुचि रखते हैं वे अपना आवेदन इस योजना के लिए अब जमा कर सकते हैं। लेकिन आपको यह पता होना चाहिए कि लोन लेने के लिए कैसे आप बिना किसी समस्या के अपना आवेदन दे सकते हैं।
परंतु यदि आपको नहीं पता कि मुर्गी पालन लोन कैसे लिया जा सकता है तो इसके लिए आप हमारा आज का यह आर्टिकल जरूर पढ़िए। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि मुर्गी पालन लोन लेने के लिए आपको कौन से दस्तावेजों की जरूरत पड़ने वाली है। इसके साथ ही हम आपको यह भी बताएंगे कि लोन लेने के लिए आपको कौन सी पात्रता को पूरा करना जरूरी है।
Murgi Palan Loan Yojana 2025
केंद्र सरकार के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर पोल्ट्री फार्म उद्योग को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस वजह से ही सरकार ने मुर्गी पालन लोन योजना को आरंभ किया है। इस तरह से मुर्गी पालन का कारोबार आरंभ करने के लिए किसान लोन ले सकते हैं।
आपको हम जानकारी के लिए बताते हैं कि केंद्र सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से 9 लाख रुपए तक का लोन निजी बैंकों और सरकारी बैंकों के जरिए से उपलब्ध करवाया जाता है। इस तरह से लोन लेकर फिर किसान बिना किसी कठिनाई के अपना मुर्गी फार्म खोल सकते हैं।
यदि किसान अपना मुर्गी फार्म आरंभ कर लेते हैं तो ऐसे में इन्हें हर महीने अच्छी कमाई करने का अवसर भी मिलता है। इसके साथ ही हम आपको यह भी बता दें कि किसानों को पोल्ट्री फार्म की शुरुआत करने पर सरकार की तरफ से 33% तक सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
मुर्गी पालन लोन योजना का उद्देश्य
भारत सरकार ने मुर्गी पालन लोन योजना को इसलिए शुरू किया है ताकि देश के बेरोजगारों और किसानों को मदद की जा सके। दरअसल सरकार चाहती है कि बेरोजगार युवाओं को और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वित्तीय सहायता करनी चाहिए।
इस प्रकार से मुर्गी पालन लोन को सरकार द्वारा काफी सस्ते ब्याज दर में उपलब्ध कराया जाता है। योजना के अंतर्गत लाभ लेने वाले व्यक्ति आसानी से फिर मुर्गी पालन का काम आरंभ कर सकते हैं और इसके बाद हर महीने अच्छी कमाई कर सकते हैं।
इस तरह से हमारी सरकार ने अपना लक्ष्य बनाया है कि किसानों को इस योजना से जोड़ा जाए ताकि गरीब किसानों की आय में बढ़ोतरी हो सके। तो ग्रामीण क्षेत्र में अगर कोई व्यक्ति मुर्गी फार्म को शुरू करता है तो ऐसे में गांव में बेरोजगारी की दर में कमी आएगी और गांव का विकास संभव हो पाएगा।
मुर्गी फार्म लोन योजना के लिए ब्याज दर
यदि आपको मुर्गी फार्म शुरू करना है और आप लोन लेना चाहते हैं तो ऐसे में आपको ब्याज भी जमा करना जरूरी होगा। आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि इस योजना के तहत 10.75% ब्याज आपको वार्षिक तौर पर अनिवार्य तौर पर चुकाना होगा।
आपकी जानकारी के लिए हम यह भी बता दें कि अधिकतर सारे बैंकों में ब्याज दर एक जैसा ही लागू किया जाएगा। लेकिन यह भी संभव है कि कुछ मामलों में आपको कम या फिर ज्यादा ब्याज चुकाना पड़ सकता है। तो यदि आप इस योजना के द्वारा लोन लेते हैं तो तब आपको 3 वर्ष से लेकर 5 वर्षों तक का समय दिया जाता है लोन को चुकाने के लिए।
मुर्गी पालन लोन योजना के लिए पात्रता
अगर आपको मुर्गी पालन लोन योजना के लिए आवेदन जमा करना है तो तब आपको कुछ पात्रता शर्तें अनिवार्य तौर पर पूरी करनी होंगी –
- मुर्गी पालन लोन योजना हेतु केवल किसान और बेरोजगार नागरिक की आवेदन दे सकते हैं।
- आवेदक व्यक्ति की उम्र 21 साल से ज्यादा होनी जरूरी है।
- जरूरी है कि आवेदक व्यक्ति गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाला हो।
- मुर्गी फार्म लोन योजना के तहत लोन लेने के लिए आवश्यक है कि आपका बैंक में खाता हो जो आपके आधार कार्ड से लिंक हो।
- लोन लेने वाला व्यक्ति भारत का मूल निवासी हो और वही लोग लाभ ले सकते हैं जो गांव के निवासी हैं।
- मुर्गी फार्म लोन लेने के लिए आपके पास अपनी स्वयं की भूमि जरूर होनी चाहिए।
मुर्गी पालन लोन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
यदि आप मुर्गी पालन लोन योजना के लिए आवेदन जमा करना चाहते हैं और अपना खुद का मुर्गी फार्म आरंभ करना चाहते हैं तो ऐसे में आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज जरूर होने चाहिएं –
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- मुर्गी फार्म खोलने हेतु प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- जाति प्रमाण पत्र
- भूमि के दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज फोटो
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
मुर्गी पालन लोन योजना के लिए आवेदन कैसे करे?
मुर्गी पालन लोन योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया आपको निम्नलिखित तरीके से संपन्न करनी होगी –
- सर्वप्रथम आपको उस बैंक की शाखा में चले जाना है जिस बैंक से आप लोन लेना चाहते हैं।
- यहां आपको संबंधित अधिकारी से मुर्गी फार्म लोन योजना के बारे में सारा विवरण प्राप्त करना है।
- इसके बाद आपको आवेदन फार्म ले लेना है और फिर इसे ध्यान से भरना है।
- आवेदन पत्र को भर लेने के बाद फिर आपको सभी आवश्यक दस्तावेजों को इसमें लगा देना है।
- इसके बाद आपको अपना आवेदन उस बैंक के संबंद्धित अधिकारी के पास जमा करना है।
- अब बैंक अधिकारी आपके आवेदन पत्र को चेक करेंगे और अगर सब कुछ ठीक होगा तो फिर आपको लोन का पैसा मिल जाएगा।





