केंद्र सरकार के द्वारा फरवरी 2025 से लेकर 15 मई 2025 तक पीएम आवास योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के कच्चे घरों में या फिर झोपड़िया में निवास करने वाले परिवारों के सर्वे को पूरा किया गया है। इस सर्वे के दौरान उनके लिए आवास की सुविधा हेतु पात्रता प्रदान की गई है।
आपके लिए जानकारी होनी चाहिए कि सरकार के द्वारा सर्वे की घोषणा करते हुए सबसे पहले अंतिम तिथि को 31 मार्च 2025 तक सुनिश्चित किया गया था हालांकि इस निश्चित तिथि तक पूर्ण रूप से सर्व कंप्लीट ना होने के कारण स्थिति को दो बार बढ़ाया भी जा चुका है।
ग्रामीण क्षेत्र के जिन परिवारों ने पीएम आवास योजना के अंतर्गत सर्वे फॉर्म भरा है उन सभी के लिए यह जानना काफी जरूरी है कि उनके लिए पीएम आवास योजना का लाभ कब तक मिलेगा। आईए आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से इस विषय से संबंधित पूरी जानकारी आपके लिए स्पष्ट रूप से प्रदान करवाते हैं।
PM Awas Yojana Gramin Survey
सरकार के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के परिवारों के लिए सर्वे का निर्णय काफी कारगर साबित हुआ है क्योंकि इस सर्वे के दौरान ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद तथा पात्र परिवारों का चयन हो पाया है तथा अब केवल इन्ही परिवारों के लिए ही आवास की सुविधा का बंदोबस्त किया जा रहा है।
आंकड़ों के मुताबिक 3 महीने की इस सर्वे की प्रक्रिया के दौरान देश के सभी राज्यों के ग्रामीण परिवारों का सर्वे हो पाया है। बताते चले कि सरकारी नियम अनुसार अब 15 मई 2025 से सर्वे वाली लिंक को असक्रिय कर दिया गया है यानी अब किसी परिवार के सर्वे नहीं हो पा रहे हैं।
पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे की विशेषताएं
पीएम आवास योजना के अंतर्गत किए गए ग्रामीण क्षेत्र के सर्वे की विशेषताएं निम्न प्रकार से हैं।-
- सरकार के द्वारा यह सर्वे ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों प्रकार से पूरा करवाया गया है।
- ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वे के लिए सचिव तथा प्रधान के द्वारा भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई है।
- इस सर्वे के दौरान पात्र व्यक्ति के निवास तथा आर्थिक स्थिति का पूर्ण वेरिफिकेशन किया गया है।
- देशभर में यह सर्वे तीन महीनो में कंप्लीट करवाया गया है जिसके लिए सुनिश्चित तिथियां में इजाफा किया गया था।
- पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्व का कार्य बिल्कुल ही फ्री संपन्न हुआ है।
पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे का उद्देश्य
पीएम आवास योजना के अंतर्गत मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्र के लिए किए जाने वाले सर्वे का उद्देश्य केवल ही है कि ऐसे परिवार जिनके लिए पीएम आवास योजना का लाभ पिछले सालों के अंतर्गत किसी भी त्रुटि के कारण नहीं मिल पाया है उन सभी के लिए वर्ष 2025 में पक्के मकान की सुविधा की जा सके तथा अपने परिवार के साथ उत्तम निवास प्राप्त कर सके।
पीएम आवास योजना के इसी उद्देश्य को लेकर सरकार के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में आवास की प्रक्रिया पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है तथा यह संकल्प लिया गया है कि देश के सभी राज्यों के ग्रामीण क्षेत्र के कोनो कोनो तक आवास योजना का लाभ पहुंचाया जाएगा।
पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे के बाद आगे की प्रक्रिया
पीएम आवास योजना में ग्रामीण क्षेत्र के सर्वे का कार्य पूरा हो जाने के बाद अब आगे की प्रक्रिया की तैयारी सुनिश्चित की जा रही है जो कुछ इस प्रकार से होगी।-
- आगे की प्रक्रिया के रूप में अब सरकार के द्वारा कर वे के रूप में एकत्र हुए फार्म का वेरिफिकेशन किया जाएगा।
- इसके बाद पात्र आवेदकों की संशोधित लिस्ट जारी होगी।
- जिन आवेदकों के नाम लिस्ट में जारी होते हैं उनकी किस्त स्वीकृति के लिए दस्तावेज मांगे जाएंगे।
- इसके बाद उनके खातों में आवास की पहली किस्त हस्तांतरित की जाएगी।
पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे के बाद कब मिलेगा लाभ
जो व्यक्ति आवास योजना में अपना सर्वे करवा चुके हैं उन सभी के लिए आवास की सुविधा प्राप्त करने का इंतजार आप बहुत ही बेसब्री से हो रहा है। आवेदकों की जानकारी के लिए बता दे की सरकारी निर्णय अनुसार सर्वे के वेरिफिकेशन के बाद सरकार के द्वारा कार्य प्रक्रिया को दिसंबर 2025 से संचालित किया जा सकता है।
हालांकि आवास योजना के सर्वे वेरिफिकेशन के दौरान संशोधित लिस्ट आगामी महीनो में जारी कर दी जाएगी जिसके आधार पर यह लाभ पहले भी मिलना शुरू हो सकता है। बताते चले कि पीएम आवास योजना देश के सभी राज्यों में अलग-अलग शेड्यूल के माध्यम से कार्य करेगी।
पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे स्टेटस कैसे चेक करे?
ऐसे व्यक्ति जो पीएम आवास योजना में अपने सर्वे फॉर्म को सबमिट कर चुके हैं उन सभी के लिए अपनी संतुष्टि हेतु एक बार सर्वे का स्टेटस चेक कर लेना चाहिए जिसकी प्रक्रिया निम्न प्रकार से हैं।-
- सर्वे फॉर्म स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले पीएम आवास प्लस एप्लीकेशन पर जाएं।
- यहां से लॉगिन होकर होम पेज में आवास प्लस सर्वे 2025 के ऑप्शन पर क्लिक कर दें और आगे बढ़े।
- अब अगले पेज में अपनी कुछ मुख्य जानकारी को दर्ज करते हुए सबमिट कर दें।
- इस प्रकार से आप अपने सर्वे के फार्म के स्टेटस को चेक कर सकते हैं।





