अगर आप अपना खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं और पैसे की कमी आड़े आ रही है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारत सरकार कई ऐसी योजनाएं चला रही है, जिनके तहत बिजनेस शुरू करने के लिए लोन के साथ सब्सिडी भी दी जाती है। इसका मतलब है कि आपको जो लोन मिलेगा, उसका कुछ हिस्सा सरकार खुद चुकाएगी। इससे आपके ऊपर कर्ज का बोझ कम होगा और आप आसानी से अपना बिजनेस चला पाएंगे।
बिजनेस लोन सब्सिडी स्कीम खासतौर पर युवाओं, महिलाओं, एससी/एसटी वर्ग, किसानों और बेरोजगारों को ध्यान में रखकर शुरू की गई हैं। इन योजनाओं का लाभ उठाकर हजारों लोग आज सफल उद्यमी बन चुके हैं। अगर आप भी खुद का व्यापर स्थापित करना चाहते हैं तो आप इस लेख को अंत तक पढ़े और जाने पूरी जानकारी।
PM Mudra Loan Yojana
भारत सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जाती हैं जो व्यापार शुरू करने के लिए लोन और सब्सिडी देती हैं। इनमें से प्रमुख योजनाएं हैं: प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY), प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), स्टैंड अप इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, एनएसएफडीसी लोन योजना आदि।
PMEGP योजना के तहत 25% से 35% तक की सब्सिडी दी जाती है, जबकि मुद्रा योजना में लोन बिना गारंटी मिलता है। स्टैंड अप इंडिया योजना महिलाओं और SC/ST उद्यमियों को 10 लाख से 1 करोड़ तक का लोन देती है, जिसमें अच्छी सब्सिडी की व्यवस्था होती है।
पीएम मुद्रा लोन योजना के लिए पात्रता
इस स्कीम का लाभ कोई भी भारतीय नागरिक ले सकता है जो अपना बिजनेस शुरू करना चाहता है या पहले से चल रहे व्यवसाय को बढ़ाना चाहता है। हालांकि अलग-अलग योजना के लिए पात्रता थोड़ी अलग होती है।
- सबसे पहली योग्यता यह है कि आवेदनकर्ता की उम्र 18 वर्ष से कम और 60 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- शैक्षणिक योग्यता में कम से कम 8वीं कक्षा पास होना जरूरी है, जबकि कुछ योजनाओं में 10वीं या 12वीं पास होना अनिवार्य हो सकता है।
- आवेदनकर्ता के पास व्यवसाय की योजना (Business Plan) होनी चाहिए और यह भी साबित करना होगा कि वह व्यवसाय सफलतापूर्वक चला सकता है।
- विशेष वर्गों जैसे SC/ST, महिला उद्यमी, विकलांग व्यक्ति, पूर्व सैनिक, और सीमावर्ती क्षेत्र के आवेदकों को ज्यादा सब्सिडी और आसान शर्तें मिलती हैं।
पीएम मुद्रा लोन योजना में 18 वर्ष से ऊपर कोई भी व्यक्ति आवेदन कर सकता है, जिसकी शैक्षणिक योग्यता कम से कम 8वीं पास हो। महिलाएं, एससी/एसटी, दिव्यांग और पिछड़े वर्ग के लोग इस योजना में प्राथमिकता के आधार पर शामिल किए जाते हैं। अगर आप ग्रामीण क्षेत्र से हैं, तो आपकी सब्सिडी की राशि अधिक हो सकती है। इसके अलावा कुछ योजनाओं में पहले ट्रेनिंग भी दी जाती है।
पीएम मुद्रा लोन योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बिजनेस प्लान
- बैंक पासबुक
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाण पत्र और शिक्षा प्रमाण पत्र
पीएम मुद्रा लोन योजना के तहत लोन और सब्सिडी
सब्सिडी और लोन की राशि अलग-अलग योजनाओं में अलग होती है। PMEGP योजना में 25 लाख रुपये तक का लोन मिलता है, जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के लिए 35% तक और शहरी क्षेत्र के लिए 25% तक सब्सिडी दी जाती है। मुद्रा योजना में 50,000 से लेकर 10 लाख तक का लोन मिलता है।
स्टैंड अप इंडिया योजना के तहत 10 लाख से 1 करोड़ रुपये तक का लोन मिलता है, जिसमें प्रोसेसिंग फीस नहीं ली जाती और सब्सिडी भी मिलती है। इन योजनाओं के तहत ब्याज दरें भी सामान्य लोन की तुलना में कम होती हैं, जिससे लाभार्थी को कर्ज चुकाने में सुविधा होती है।
पीएम मुद्रा लोन योजना के अंतर्गत बिजनेस
इन योजनाओं के तहत आप कोई भी छोटा या मझोला बिजनेस शुरू कर सकते हैं, जैसे किराना दुकान, ब्यूटी पार्लर, टेलरिंग, रेडीमेड कपड़ों की दुकान, बेकरी, कंप्यूटर सेंटर, मोबाइल रिपेयरिंग, मशरूम फार्मिंग, डेयरी या पशुपालन इत्यादि। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप जिस बिजनेस के लिए लोन ले रहे हैं, उसका पूरा प्लान आपके पास होना चाहिए और वह व्यावहारिक होना चाहिए। सरकार ऐसे बिजनेस को प्राथमिकता देती है जिनमें रोजगार सृजन की संभावना हो।
लोन भुगतान करने के लिए समय अवधि
लोन चुकाने की प्रक्रिया आमतौर पर आसान होती है। सरकार द्वारा दिए जाने वाले लोन की अवधि 3 साल से लेकर 7 साल तक हो सकती है, जो कि आपके बिजनेस और लोन की राशि पर निर्भर करता है। कुछ योजनाओं में शुरू के कुछ महीनों तक EMI की छूट भी दी जाती है। अगर आप समय पर लोन चुकाते हैं तो भविष्य में और भी बड़ी राशि के लिए आप दोबारा आवेदन कर सकते हैं। साथ ही, सरकार कई बार ब्याज में भी छूट देती है या लोन माफ करने की सुविधा भी प्रदान करती है।




Loan k liya abedan
Loan k liye abeadan
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना से 5 लाख तक का लोन अवेदन करने के लिए सम्पर्क करें
Red b zgnbv