राजस्थान राज्य में महावीर वर्धमान ओपन यूनिवर्सिटी की तरफ से शिक्षक पदों के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु पीटीईटी की परीक्षा का आयोजन किया जाता है। बताते चलें कि यह परीक्षा वर्ष 2025 में भी 15 जून को शांतिपूर्ण तरीके से राज्य भर के 41 जिलों में पूरी करवाई गई है।
बताते चले कि पीटीईटी की परीक्षा के लिए इन 41 जिलों में 736 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करवाया गया था जिनमें 2.73 लाख तक उम्मीदवारों ने अपनी उपस्थिति को दर्ज करवाया है। राजस्थान पीटीईटी की परीक्षा पूर्ण हो जाने के बाद 19 जून 2025 को इसकी उत्तर कुंजिका भी जारी की जा चुकी है।
राजस्थान पीटीईटी की परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी उत्तर कुंजी का को चेक करने के बाद अब परीक्षा परिणाम का इंतजार भी कर रहे हैं। अभ्यर्थियों के लिए यह जानना बेहद ही आवश्यक है कि विभाग के द्वारा उनके प्रदर्शन के परिणाम कब तक प्रत्यक्ष रूप से सबमिट होंगे।
Rajasthan PTET Result 2025
राजस्थान राज्य में आयोजित हुई पीटीईटी की परीक्षा को लेकर गुप्त सूत्रों के मुताबिक ऐसी सूचना मिली है कि विभाग के द्वारा अभी तक परीक्षार्थियों के मूल्यांकन कार्य को शुरू नहीं किया गया है। बता दे की परीक्षा के परिणाम जारी होने में इस बार देर लग सकती है।
हालांकि जैसे ही पीटीईटी की परीक्षा के रिजल्ट तैयार होते हैं तो अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रिजल्ट जारी होने को लेकर निश्चित तिथि की जानकारी दे दी जाएगी ताकि परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी निश्चित स्थिति के मध्य अपने परिणामों की स्थिति चेक कर सके और अपनी सफलता का विवरण जान सके।
राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट की जानकारी
राजस्थान पीटीईटी के परीक्षा परिणाम से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण डिटेल निम्न प्रकार से है।-
- यह परिणाम यूनिवर्सिटी के आधिकारिक वेबसाइट पर ही देखने को मिलेंगे।
- अभ्यार्थियों के परिणाम की स्थिति मेरिट लिस्ट के माध्यम से प्रदर्शित होगी।
- पीटीईटी के परीक्षा परिणाम में आरक्षित श्रेणियां तथा महिला उम्मीदवारों के लिए सफलता अंकों में छूट भी मिलेगी।
- अलग-अलग प्रकार के पाठ्यक्रमों के लिए अलग-अलग प्रकार से अंक आवश्यक हो सकते हैं।
राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट कब होगा जारी
जून 2025 में राजस्थान पीटीईटी की परीक्षा पूरी करवाई जाने के बाद अब विभाग के द्वारा अब परीक्षार्थियों के मूल्यांकन जल्द ही शुरू किए जाएंगे। बताते चलें कि इन मूल्यांकन में लगभग 1 महीने तक का समय लग सकता है।
अनुमानित तौर पर राजस्थान पीटीईटी की परीक्षा के परिणाम को अगस्त महीने के प्रारंभिक सप्ताह में जारी करवाई जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि विभाग के द्वारा इस विषय पर किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं दिखाई गई है।
राजस्थान पीटीईटी सफलता अंक
राजस्थान पीटीईटी की परीक्षा में पुरुष तथा महिला उम्मीदवारों के लिए सफलता अंक अलग-अलग प्रकार से निर्धारित किए जाएंगे जो संभावित तौर पर निम्न प्रकार से हो सकते हैं।-
पुरुषों के लिए –
- सामान्य तथा पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए सफलता अंक 345 से 354 अंकों के बीच में हो सकते हैं।
- अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए यह अंक 320 से 330 अंकों तक जा सकते हैं।
- अनुसूचित जनजाति के लिए 300 से 310 तक के सफलता अंक होने की संभावना है।
महिलाओं के लिए –
- सामान्य तथा पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 319 से 324 अंक सफलता वाले होंगे।
- अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए 299 से 310 अंक तक आवश्यक हो सकते हैं।
- अनुसूचित जनजाति के लिए 295 से 310 अंकों की आवश्यकता होगी।
राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट के साथ देखे कट ऑफ
राजस्थान राज्य के पीटीईटी की परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए अपने परीक्षा परिणाम के साथ परीक्षा के लिए जारी किए गए श्रेणीवार कट ऑफ को चेक करना भी बहुत ही जरूरी होगा जिसके बाद ही में अपने कट ऑफ अंकों के आधार पर सफलता की स्थिति जान सकेंगे।
यूनिवर्सिटी की तरफ से परीक्षा के परिणाम के साथ में ही कट ऑफ वाले पीडीएफ को भी जारी कर दिया जाएगा जो आधिकारिक वेबसाइट पर ही उपलब्ध होगा।
राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट कैसे चेक करें?
राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट चेक करने की ऑनलाइन प्रक्रिया निम्न प्रकार से है।-
- रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर परिणाम सेक्शन में जाना होगा।
- यहां पर 2 वर्षीय या फिर 4 वर्षीय कोर्स का चयन कर ले।
- अब आगे जाएं और लॉगिन करते हुए अपना रोल नंबर तथा जन्मतिथि भरे।
- इसके बाद रिजल्ट देखने वाले विकल्प पर क्लिक करते हुए स्क्रीन पर रिजल्ट खोल लेना होगा।
- इस प्रकार से अभ्यर्थी अपनी स्थिति चेक करते हुए इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।





