अगर आप भी राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं और लाइन में लगने से बचना चाहते हैं, तो अब आपके लिए खुशखबरी है। सरकार ने राशन कार्ड आवेदन की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है, जिससे अब आप घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
राशन कार्ड केवल एक पहचान पत्र ही नहीं है, बल्कि यह गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का प्रमुख साधन भी है। चाहे वह मुफ्त अनाज हो, गैस सब्सिडी या अन्य सामाजिक योजनाएं – राशन कार्ड की जरूरत हर जगह होती है। आइए जानते हैं कि इसे घर बैठे ऑनलाइन कैसे बनवाएं।
Ration Card Online Apply
राशन कार्ड एक ऐसा दस्तावेज है जो न सिर्फ आपकी पहचान का प्रमाण होता है, बल्कि यह सरकारी राशन प्रणाली से लाभ उठाने के लिए अनिवार्य भी होता है। खासतौर पर उन परिवारों के लिए जिनकी आमदनी सीमित होती है, उनके लिए यह एक सुरक्षा कवच जैसा काम करता है। इसके अलावा, कई सरकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, छात्रवृत्ति योजना आदि में राशन कार्ड एक आवश्यक दस्तावेज माना जाता है।
अब राशन कार्ड के लिए आवेदन करना पहले जितना कठिन नहीं रह गया है। पहले लोगों को लंबी कतारों में लगना पड़ता था, लेकिन अब सरकार ने इसकी प्रक्रिया को डिजिटल बना दिया है। अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे राशन कार्ड बनवा सकता है। इसलिए अगर आपके पास राशन कार्ड नहीं है, तो इसे अब बेहद आसान तरीके से ऑनलाइन के माध्यम से तुरंत बनवाना चाहिए।
राशन कार्ड के लिए पात्रता
कोई भी भारतीय नागरिक कर सकता है जो आर्थिक रूप से कमजोर या मध्यम वर्ग से आता है वह राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकता हैं| इसके लिए सबसे जरूरी यह है कि आवेदक भारत का स्थायी निवासी होना चाहिए और उसके पास आय, निवास और पहचान से जुड़े मूल दस्तावेज मौजूद हों।
इसके अलावा, जिनके पास पहले से राशन कार्ड नहीं है या जो शादी के बाद अलग राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं, वे भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। यह कार्ड परिवार के प्रत्येक सदस्य के नाम पर बनता है और नए सदस्य को जोड़ने या हटाने की सुविधा भी उपलब्ध होती है।
राशन कार्ड हेतु आवशयक दस्तावेज
ऑनलाइन आवेदन के समय कुछ जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी आपके पास होनी चाहिए , जिसे नीचे बताया गया हैं :-
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट डिटेल्स (कई राज्यों में)
राशन कार्ड आवेदन के बाद की प्रक्रिया
राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन करने के बाद संबंधित अधिकारी आपके आवेदन की जांच करते हैं। इस जाँच की प्रक्रिया में 15 से 30 दिन का समय लग सकता है, जो राज्य और ज़िले के अनुसार अलग-अलग हो सकता है।
यदि सभी दस्तावेज सही पाए जाते हैं और कोई आपत्ति नहीं होती है, तो आपका राशन कार्ड बनकर आपके पते पर भेज दिया जाता है या ऑनलाइन डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया जाता है। आप अपने आवेदन की स्थिति विभाग की वेबसाइट पर जाकर “Track Application” के माध्यम से भी देख सकते हैं।
राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- राशन कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए आपको राज्य सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वहां जाकर “राशन कार्ड के लिए आवेदन करें” या “Apply Online” जैसे विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको एक ऑनलाइन फॉर्म भरना होता है जिसमें परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी, पते का विवरण, पहचान और आय संबंधी विवरण देना होता है।
- सभी जानकारी भरने के बाद दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन को सबमिट कर दें।
- आवेदन का एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा, जिसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
राशन कार्ड आवेदन की स्थिति कैसे चेक करें?
- आपने राशन कार्ड में आवेदन किये है और स्टेटस जानना चाहते हैं तो ऑफिसियल वेबसाइट पर “Track Application Status” पर जाकर अपना स्टेटस देख सकते हैं।
- वहां आपको आवेदन संख्या या मोबाइल नंबर डालना होगा।
- यदि आपका कार्ड तैयार हो गया है, तो आप उसे PDF फॉर्मेट में डाउनलोड भी कर सकते हैं।
- कई राज्यों में इसे घर बैठे प्रिंट करने की सुविधा दी गई है। अन्यथा, कार्ड पोस्ट के माध्यम से आपके पते पर भेजा जाता है।
राशन कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कैसे करें?
अगर आपका राशन कार्ड बन गया है और उसे ऑनलाइन उपलब्ध करवा दिया गया है, तो आप उसे घर बैठे डाउनलोड भी कर सकते हैं :-
- राशन कार्ड डाउनलोड करने के लिए राज्य की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं और “डाउनलोड राशन कार्ड ” या “प्रिंट राशन कार्ड” विकल्प पर क्लिक करना है।
- वहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर डालकर लॉगिन करना होगा।
- फिर आपका राशन कार्ड पीडीएफ फॉर्मेट में दिखेगा, जिसे आप डाउनलोड करके प्रिंट भी कर सकते हैं।
- यह पूरी प्रक्रिया बिल्कुल मुफ्त होती है और इसमें किसी एजेंट की जरूरत नहीं होती।





