आरबीएसई 8वीं रिजल्ट का जो छात्र इंतजार कर रहे हैं आज इन सबके लिए काफी बड़ा दिन होने वाला है। दरअसल आज 26 मई को राजस्थान बोर्ड के द्वारा कक्षा आठवीं के परिणाम की घोषणा की जाएगी।
इस तरह से 8वीं कक्षा के सभी छात्र और छात्राएं आरबीएसई आठवीं रिजल्ट को अपने रोल नंबर को दर्ज करके जान सकेंगे। इसके अलावा हम आपको बता दें कि रिजल्ट चेक करने वाला लिंक शाला दर्पण पर जारी किया जाएगा।
यदि आपको राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं के परिणाम का इंतजार है तो हमारा आज का यह आर्टिकल आपको तुरंत पढ़ लेना चाहिए। हम आपको आज यह बताएंगे कि कितने बजे आप सभी विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। इस तरह से हम यह भी जानकारी देंगे कि कैसे आप अपने नतीजे को शाला दर्पण से डाउनलोड कर पाएंगे।
RBSE 8th Result 2025
राजस्थान राज्य में आठवीं कक्षा के बोर्ड के एग्जाम समाप्त होने के बाद से ही विद्यार्थियों को यही इंतजार था कि कब इनका रिजल्ट जारी होगा। लेकिन हम आपको बता दें कि आज सोमवार को आप सभी का यह इंतजार खत्म हो जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि आज 26 मई को शाम के 5 बजे कक्षा आठवीं के सभी परीक्षार्थियों के नतीजे की घोषणा की जाएगी।
यहां आपको हम यह भी बताते चलें कि 8वीं कक्षा के परीक्षाफल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए से राजस्थान के शिक्षा मंत्री श्रीमान मदन दिलावर जारी करेंगे। इस तरह से फिर आठवीं कक्षा के सभी विद्यार्थी अपने नतीजे को ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड कर पाएंगे। तो इसलिए सभी विद्यार्थी अपना राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं का नतीजा डाउनलोड करने हेतु सभी आवश्यक विवरण को तैयार करके रख लें।
आरबीएसई 8वीं परीक्षा की जानकारी
राजस्थान राज्य में आरबीएसई आठवीं परीक्षा को 20 मार्च से शुरू करवाया गया था। इस तरह से यह परीक्षा विद्यार्थियों के लिए 2 अप्रैल तक आयोजित करवाई गई थी। तो परीक्षा के बाद से ही स्वाभाविक है कि छात्रों को अपने परीक्षाफल का इंतजार रहता है।
तो इस तरह से बड़ी संख्या में आरबीएसई आठवीं कक्षा के परीक्षाफल का इंतजार विद्यार्थियों को है। पर यह प्रतीक्षा आज शाम के 5 बजे खत्म हो जाएगी क्योंकि आज 26 मई सोमवार के दिन सभी छात्र और छात्राओं का परिणाम घोषित किया जाएगा।
आरबीएसई 8वीं परीक्षा में पास होने के लिए अनिवार्य ग्रेड
राजस्थान बोर्ड के द्वारा आयोजित करवाई जाने वाली 8वीं कक्षा के नतीजे की घोषणा अब बस चंद घंटे में होने वाली है। लेकिन हम आपको बता दें कि 8वीं में केवल वही छात्र और छात्राएं पास हो पाएंगे जो न्यूनतम योग्यता अंक हासिल कर पाएंगे।
लेकिन हम आपको बता दें कि उम्मीदवारों को अंक नहीं दिए जाएंगे बल्कि ग्रेड प्रदान किए जाएंगे। इस तरह से जो विद्यार्थी डी ग्रेड लाने में सफल होंगे केवल वही अगली कक्षा में जाने की योग्यता रखेंगे।
तो हम आपको यह भी बता दें कि जो विद्यार्थी ई ग्रेड लाएंगे इन्हें फिर यह मौका मिलेगा कि वे सब सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल हों। लेकिन अगर विद्यार्थी किसी एक या दो विषय में फेल होते हैं तो ऐसी स्थिति में इन्हें आरबीएसई द्वारा आयोजित कंपार्टमेंट की परीक्षा में उपस्थित होना जरूरी होगा।
आरबीएसई 8वीं रिजल्ट को चेक करने के लिए वेबसाइट
आज सोमवार 26 मई को जब आरबीएसई आठवीं रिजल्ट का ऐलान कर दिया जाएगा तो तब विद्यार्थी निम्नलिखित वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे और मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे :-
- • rajhaladarpan.nic.in
- • rajpsp.nic.in
- • rajeduboard.rajasthan.gov.in
आरबीएसई 8वीं मार्कशीट में दी गई जानकारी
राजस्थान बोर्ड के द्वारा आज जब 8वीं के नतीजे की घोषणा की जाएगी तो सभी विद्यार्थियों को हम यही सलाह देंगे कि वे अपनी मार्कशीट में निम्नलिखित लिखा हुआ विवरण काफी ध्यान से चेक करें :-
- विद्यार्थी का नाम
- कक्षा
- रोल नंबर
- माता और पिता का नाम
- विद्यालय का नाम
- विषय अनुसार ग्रेड
- सभी विषयों के ग्रेड
- परीक्षा बोर्ड और
- छात्र के पास फेल का विवरण आदि।
आरबीएसई 8वीं रिजल्ट कैसे चेक करें?
- सर्वप्रथम आपको शाला दर्पण वेबसाइट पर चले जाना होगा।
- अब होम पेज पर आपको राजस्थान बोर्ड आठवीं परिणाम 2025 वाला एक लिंक मिलेगा आपको इसके ऊपर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप क्लिक का बटन दबाएंगे वैसे ही आपके सामने एक अन्य पृष्ठ खुलेगा जहां पर आपको अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।
- रोल नंबर दर्ज करके जैसे ही आप सबमिट करेंगे वैसे ही आपका आठवीं कक्षा का नतीजा आपके सामने खुल जाएगा।
- यहां आप अब अपना 8वीं का रिजल्ट चेक करके इसको डाउनलोड कर पाएंगे।