आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 कट ऑफ को लेकर सभी परीक्षार्थियों को काफी चिंता हो रही है। दरअसल परीक्षा समाप्ति के पश्चात सभी विद्यार्थी यही जानना चाहते हैं कि कब इस परीक्षा के कट ऑफ अंकों को जारी किया जाएगा। तो हम आपको बता दें कि रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की तरफ से अब जल्द ही कट ऑफ अंक की घोषणा की जा सकती है।
यहां आपको हम बता दें कि हर वर्ष रेलवे एनटीपीसी की परीक्षा को रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से आयोजित करवाया जाता है। इस तरह से इस साल यह परीक्षा 5 जून से आरंभ की गई थी और 20 जून तक समाप्त करवाई गई थी। तो ऐसे में विद्यार्थी यही इंतजार कर रहे हैं कि कब इस परीक्षा की उत्तर कुंजी और कट ऑफ जारी होगी।
अगर आपको भी आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 कट ऑफ की प्रतीक्षा है तो ऐसे में हमारा आज का यह लेख आपको तुरंत पढ़ लेना चाहिए। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से कब तक कट ऑफ अंक की घोषणा की जा सकती है। इसके अलावा हम आपको और भी आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा से संबंधित जानकारी देंगे।
RRB NTPC CBT 1 Cut Off
रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा को इस साल सफलतापूर्वक पूरा करवा लिया है। इस तरह से अब क्योंकि परीक्षा समाप्त हो चुकी है तो रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की तरफ से आंसर की को जारी करने की तैयारी की जा रही है।
तो जब आरआरबी एनटीपीसी आंसर की प्रकाशित कर दी जाएगी तो उम्मीदवार इसके खिलाफ आपत्ति दर्ज कर पाएंगे। इस कार्य को जब संपन्न कर लिया जाएगा तो इसके बाद परीक्षा का नतीजा और साथ में कट ऑफ अंक की घोषणा की जाएगी।
इस तरह से उम्मीदवारों के मन में लगातार यही प्रश्न बना हुआ है कि इस साल एनटीपीसी परीक्षा की कट ऑफ सूची क्या रह सकती है। तो हम आपको आज विषय विशेषज्ञों और कोचिंग संस्थानों के द्वारा बनाई गई संभावित कट ऑफ का विवरण बताएंगे। लेकिन हम आपको बता दें कि जो वास्तविक कट ऑफ होगी इसे रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा परिणाम के साथ जारी किया जाएगा।
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी की संभावित कट ऑफ
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के मद्देनजर रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा हर वर्ग के उम्मीदवार के लिए अलग-अलग कट ऑफ लिस्ट जारी की जाएगी। इस तरह से हम आपको बता दें कि उम्मीदवार निम्नलिखित संभावित कट ऑफ के माध्यम से अपने अंको का अनुमान सरलता के साथ लगा सकते हैं –
- सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आरआरबी एनटीपीसी की अनुमानित कट ऑफ 70 से लेकर 85 तक जा सकती है।
- ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड की एनटीपीसी की कट ऑफ लिस्ट 65 से लेकर 80 अंक तक जाने की संभावना है।
- इस प्रकार से अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए यह कट ऑफ अंक 55 से लेकर 75 तक जा सकते हैं।
- जबकि अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आरआरबी एनटीपीसी की संभावित कट ऑफ 55 से लेकर 70 अंक तक जा सकती है।
- इस तरह से जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवार है इनके लिए आईआरबी एनटीपीसी कट ऑफ अंक 60 से लेकर 80 तक संभव हैं।
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 कट ऑफ कैसे चेक करें?
रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से जब आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के कट ऑफ अंक और परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी तो आप सभी उम्मीदवार निम्नलिखित तरीके से इसे चेक कर सकेंगे –
- सबसे पहले आपको रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना होगा।
- अब होम पेज पर आपको परिणाम से संबंधित लिंक ढूंढ कर इसके ऊपर क्लिक करना होगा।
- यहां आगे आपके सामने रेलवे भर्ती बोर्ड कट ऑफ अंक से संबंधित लिंक दिखाई देगा आपको इसके ऊपर क्लिक कर देना होगा।
- इतना करते ही आपके सामने आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के कट ऑफ अंक का पीडीएफ आएगा।
- आपको इस पीडीएफ को डाउनलोड करके कट ऑफ अंक चेक करने होंगे।



