सहारा इंडिया परिवार रिफंड शुरू हो चुका है ऐसे में अगर आपका पैसा इस कंपनी में फंसा हुआ था तो अब आप निश्चित रहिए। दरअसल रिफंड प्रक्रिया को शुरू करने के पीछे सहारा इंडिया का उद्देश्य सालों से लोगों के डूबे हुए पैसे को लौटाना है।
तो ऐसे सभी निवेशकों के लिए अब खुशी की घड़ी आ चुकी है क्योंकि इन सबका पैसा इन्हें ब्याज के साथ वापस किया जाएगा। लेकिन पैसा एक साथ नहीं बल्कि किस्तों में प्रदान किया जाता है। इस प्रकार से कंपनी ने इस निवेश की प्रक्रिया को शुरू करके अपना लक्ष्य बनाया है कि साल 2027 तक सबके पैसे को लौटाया जाए।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको सहारा इंडिया रिफंड के शुरू होने के बारे में बताने वाले हैं। इस तरह से इस लेख के माध्यम से आपको यह जानने को मिलेगा की सहारा इंडिया कंपनी के द्वारा आपका पैसा कब तक वापस किया जा सकता है। तो अगर आपको अपने रिफंड से जुड़ी हुई जानकारी विस्तृत रूप से चाहिए तो हमारा आज का यह पोस्ट आपको पूरा पढ़ लेना लाभदायक रहेगा।
Sahara India Pariwar Ka Paisa
सहारा इंडिया परिवार रिफंड ऐसे सभी लोगों के लिए आरंभ किया गया है जिन्होंने कंपनी में अपने फंसे हुए पैसे को वापस पाने के लिए रजिस्ट्रेशन किया है। इसके अंतर्गत शुरुआत में 10000 रूपए की किस्त निवेशकों को जारी की गई थी।
लेकिन वर्तमान की अगर बात करें तो अब यह रिफंड राशि 50 हजार रुपए तक बढ़ा दी गई है। तो ऐसे सभी निवेशक जो अपने पैसे के डूबने के बाद काफी ज्यादा चिंता में थे तो इन सबके लिए अब उम्मीद की नई किरण सामने आई है।
दरअसल सहारा इंडिया रिफंड कंपनी ने अब सभी लोगों के पैसे को इनके बैंक खाते में भेजना शुरू कर दिया है। तो इसलिए अगर आपने अपना पैसा इस कंपनी में लगाया था तो अब आपको निश्चित तौर पर आपका पैसा जरूर वापस किया जाएगा।
सहारा इंडिया परिवार रिफंड के लाभ
सहारा इंडिया परिवार रिफंड के शुरू होने के अंतर्गत आपको बहुत सारे फायदे मिलते हैं जैसे :-
- जिनका पैसा काफी लंबे समय से सहारा की कंपनी में फंसा हुआ है तो इन सबको अब धनराशि वापस मिलेगी।
- निवेशकों को केवल इनकी राशि ही नहीं बल्कि जमा किए गए पैसे पर ब्याज भी प्राप्त होगा।
- निवेश की गई धनराशि को वापस पाने के लिए ऑनलाइन माध्यम से सरलता के साथ आवेदन जमा किया जा सकता है।
- सहारा इंडिया पोर्टल पर आप अपने रिफंड की स्थिति को भी चेक कर सकते हैं।
सहारा इंडिया परिवार रिफंड के लिए पात्रता
यदि आप सहारा इंडिया परिवार से अपना रिफंड प्राप्त करना चाहते हैं तो ऐसे में इसके लिए आपको निम्नलिखित बताई गई पात्रता को पूरा करना होगा :-
- निवेशक ने अपना पैसा सहारा की 4 सहकारी समितियों में ही निवेश किया हो।
- व्यक्ति ने अपना जो पैसा कंपनी में निवेश किया है इसकी रसीद होनी आवश्यक है।
- यह भी आवश्यक है कि व्यक्ति का अपना स्वयं का बैंक खाता होना जरूरी है।
सहारा इंडिया रिफंड हेतु आवश्यक दस्तावेज
यदि आपको सहारा इंडिया में अपने फंसे हुए पैसे को प्राप्त करना है तो इसके लिए आपको अपना आवेदन जमा करने के लिए कुछ दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है जैसे :-
- पैन कार्ड अगर 50 हजार रुपए से ज्यादा राशि का दावा करना है।
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता विवरण
- सहारा की सहकारी कंपनी में जमा पैसे की रसीद
- सदस्यता संख्या
- जमा खाता संख्या
सहारा इंडिया रिफंड पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें?
अगर आपने अभी तक सहारा इंडिया परिवार रिफंड स्टेटस को चेक नहीं किया है तो अब आपको निम्नलिखित तरीके का उपयोग करके इसे तुरंत चेक कर लेना चाहिए :-
- सर्वप्रथम आपको सहारा इंडिया रिफंड की वेबसाइट पर चले जाना है।
- अब आपको होम पेज पर डिपॉजिटर लॉगिन वाला विकल्प ढूंढ कर इसके ऊपर क्लिक कर देना है।
- यहां आपको अपने आधार के आखिर के चार अंक दर्ज करने हैं और मोबाइल नंबर लिखना है।
- आगे आपको कैप्चा कोड को दर्ज करके गेट ओटीपी वाले बटन के ऊपर क्लिक कर देना है।
- अब आपको ओटीपी को दर्ज करके फिर सबमिट वाला बटन दबाना है।
- यहां पर अब आपके भुगतान की स्थिति आ जाएगी जिसे आप चेक कर सकते हैं।
सहारा इंडिया परिवार रिफंड ना मिले तो यह करें
जैसा कि हमने आपको जानकारी दी कि सहारा इंडिया परिवार रिफंड शुरू हो चुका है। इसलिए आपको अपने भुगतान की स्थिति को तुरंत चेक कर लेना चाहिए। तो अगर आप अपना पेमेंट स्टेटस चेक करते हैं और यह पाते हैं कि आपको अभी तक रिफंड राशि प्राप्त नहीं हुई है तो घबराइए मत।
ऐसे में आपको चार-पांच तक इंतजार करना चाहिए क्योंकि हो सकता है भुगतान में थोड़ा सा समय लग जाए। लेकिन अगर आपके पैसे नहीं आते हैं तो ऐसे में सबसे पहले तो आप अपने आवेदन की स्थिति को चेक करें और अगर इसमें कोई गलती है तो इसे ठीक करें।
मेरा सब कुछ हो गया है₹10000 भी मिला है इसके बाद कुछ नहीं मिला है पोर्टल पर सर्च करते हैं तो डिफिशिएंसी दिखाई देता है इसका क्या होगा