सहारा इंडिया में लाखों लोगों ने अपना पैसा निवेश किया था और इन सबको अब अपने पैसे को वापस पाने के लिए लंबे समय से इंतजार था। ऐसे में हम आपको बता दें कि सरकार द्वारा अब सहारा रिफंड योजना के तहत इन सभी लोगों के पैसे को वापस लौटाने की प्रक्रिया को आरंभ किया गया है।
तो इस तरह से यह काफी राहत वाली बात है क्योंकि लोगों का वर्षों से फंसा हुआ पैसा अब इन्हें वापस मिल पाएगा। इस तरह से अब लाखों लोगों को धीरे-धीरे करके सहारा इंडिया पोर्टल के द्वारा जमा की गई धनराशि को वापस करने की शुरुआत की गई है।
इस तरह से हम आपको बता दें कि अब आप सभी को सहारा इंडिया पेमेंट रिफंड लिस्ट को जरुर चेक कर लेना चाहिए। यदि आपको नहीं पता कि इस सूची को कैसे चेक किया जाता है तो इसके बारे में हम आज आपको पूरी जानकारी प्रदान करेंगे। इसके अलावा सहारा इंडिया पेमेंट रिफंड को लेकर और भी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी हम आपको बताएंगे।
Sahara India Payment Jaari
सहारा इंडिया कंपनी में जिन लोगों ने अपनी रकम जमा कराई थी और जिनका पैसा अभी तक नहीं लौटा है तो अब इन सबके लिए पोर्टल के द्वारा रिफंड की प्रक्रिया शुरू की गई है। आपको हम यहां जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना के तहत योग्य निवेशकों को इनकी जमा राशि अब वापस की जा रही है।
इसके साथ ही हम आपको यह बता दें कि रिफंड की यह प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जा रही है। इस प्रकार से देश भर के जिन लाखों निवेशकों का पैसा फंस चुका था इन सबको अब काफी ज्यादा राहत मिलेगी
यहां आपको हम यह भी बताते चलें कि सहारा इंडिया पेमेंट लिस्ट को अब आधिकारिक वेबसाइट पर भी घोषित किया जा चुका है। इसलिए अगर आपने अपना पंजीकरण पूरा किया है तो ऐसे में आपको इस सूची को चेक करना जरूरी है।
सहारा इंडिया पेमेंट रिफंड के लिए पात्रता
अगर आपको सहारा इंडिया पेमेंट रिफंड प्राप्त करना है तो ऐसे में इसके लिए निम्नलिखित पात्रता मानदंड कंपनी के द्वारा रखे गए हैं और आप सभी निवेशकों को इन सबको पूरा करना जरूरी है –
- निवेशक ने सहारा ग्रुप की कंपनी में पैसा निवेश किया होना चाहिए।
- जमाकर्ता के पास अनिवार्य तौर पर निवेश किए गए पैसे की रसीद उपलब्ध होनी चाहिए।
- व्यक्ति का आधार कार्ड और बैंक खाता एक दूसरे से जुड़ा हुआ होना चाहिए।
- निवेशक ने अपना रिफंड पाने के लिए आवेदन जमा किया हो।
सहारा इंडिया पेमेंट रिफंड हेतु आवश्यक दस्तावेज
सहारा इंडिया पेमेंट रिफंड के लिए जिन उम्मीदवारों ने अपना आवेदन जमा किया है तो इनका नाम रिफंड लिस्ट में तभी शामिल किया जाएगा जब आवेदकों ने निम्नलिखित दस्तावेज जमा कराए होंगे –
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक विवरण
- जमा किए गए निवेश की प्रमाणित रसीद
- पासपोर्ट आकार का फोटो
- मोबाइल नंबर आदि
सहारा इंडिया का पैसा किन लोगों को किया जाएगा वापस
जब सुप्रीम कोर्ट ने सहारा इंडिया परिवार को यह आदेश दिया था कि सभी लोगों के पैसे को वापस किया जाए तो तब सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल को शुरू किया गया था। इस तरह से हम आपको बता दें कि इस वेबसाइट के माध्यम से निवेशकों को ऑनलाइन आवेदन जमा करना होता है।
इसके बाद फिर निवेशकों के आवेदन का सत्यापन किया जाता है और योग्यता रखने वाले लोगों को रिफंड प्रदान किया जाता है। लेकिन हम आपको बता दें कि केवल ऐसे लोगों का ही रिफंड वापस किया जा रहा है जिन्होंने सहारा की 4 सहकारी समितियों में अपना पैसा लगाया था।
सहारा इंडिया पेमेंट रिफंड लिस्ट कैसे चेक करें?
जो निवेशक सहारा इंडिया पेमेंट रिफंड सूची को चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए इन सबको निम्नलिखित प्रक्रिया को सही प्रकार से अपनाना होगा –
- सर्वप्रथम आपको सहारा इंडिया कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
- अब आपको यहां पर होम पेज पर लॉगिन वाला बटन दबा देना है।
- इसके बाद अब आपके सामने लॉगिन पृष्ठ आ जाएगा जहां पर आपको लॉगिन विवरण को दर्ज करके लॉगिन करना है।
- अब आपको सहारा इंडिया पेमेंट लिस्ट का एक लिंक दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक करना है।
- इतना करते ही अब एक दूसरा नया पेज आपके सामने खुलेगा इस नए पृष्ठ में आपको अपना आधार नंबर और साथ में अपना मोबाइल नंबर लिखकर सर्च वाला बटन क्लिक करना है।
- अब यहां पर आपके सामने सहारा इंडिया पेमेंट रिफंड लिस्ट आ जाएगी जिसे आप चेक कर सकते हैं।
- यदि इसमें आपका नाम होगा तो फिर आप कुछ दिनों में अपना रिफंड का पैसा प्राप्त कर पाएंगे।