SSC CGL Vacancy: एसएससी सीजीएल भर्ती के आवेदन फॉर्म भरना शुरू

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

प्रतिवर्ष कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा अनेक प्रकार की भर्तियां का आयोजन किया जाता है जिसमें लाखों अभ्यर्थियों के द्वारा भाग लिया जाता है और हाल ही में कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा SSC CGL Vacancy के आयोजन को लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन को जारी किया गया है जिससे इच्छुक अभ्यर्थियों के मध्य में उत्सुकता बन गई है।

चूंकि अब सीजीएल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है तो अब जिन अभ्यर्थियों को एसएससी सीजीएल भर्ती का बेसब्री से इंतजार था अब उन सभी विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो चुका है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की एसएससी की ओर से एसएससी सीजीएल भर्ती का नोटिफिकेशन 9 जून 2025 को जारी किया गया है और साथ ही आवेदन की प्रक्रिया पूरी शुरू कर दिया गया है।

ऐसे उम्मीदवार जो एसएससी सीजीएल भर्ती का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे अब वे सभी इच्छुक उम्मीदवार इसका आवेदन फॉर्म भर सकते है और आपको बता दें की आवेदन पत्र आपको ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। इस आर्टिकल में हम आपको एसएससी सीजीएल भर्ती से जुड़ी हुई विस्तार पूर्वक जानकारी बताने वाले हैं और अगर आपको इस भर्ती में शामिल होना है तो आपको दी गई सभी जानकारी ध्यान से पढ़नी होगी।

SSC CGL Vacancy

संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) परीक्षा कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा आयोजित की जा रही है जिसके लिए विज्ञापन जारी हो चुका है और योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन ऑनलाइन माध्यम से मांगे गए हैं। इस भर्ती की नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को भी शुरू कर दिया गया है और योग्य उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in की सहायता से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

जो भी उम्मीदवार एसएससी की सीजीएल भर्ती में शामिल होना चाहते उनकी जानकारी के लिए बता दें कि आपको जल्द आवेदन फॉर्म भरना होगा क्योंकि 4 जुलाई 2025 एसएससी सीजीएल भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है इसलिए आपको 4 जुलाई तक हर हाल में आवेदन फॉर्म भरना होगा क्योंकि इसके बाद किसी भी अभ्यर्थियों का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

एसएससी सीजीएल भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित की गई इस सीजीएल भर्ती में भाग लेने के लिए आपका भी अभ्यर्थियों का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में आपका स्नातक उत्तीर्ण होना जरूरी है ।

एसएससी सीजीएल भर्ती के लिए आयु सीमा

इस भर्ती में शामिल होने हेतु उम्मीदवारों की आयु न्यूनतम 18 वर्ष से लेकर अधिकतम 27 वर्ष के बीच में होनी चाहिए वही आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

एसएससी सीजीएल भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

इस भर्ती के अंतर्गत आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए जनरल कैटेगरी ,अन्य पिछड़ा वर्ग और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के अभ्यर्थियों को ₹100 का आवेदन शुल्क जमा करना होगा जिसे ऑनलाइन माध्यम से पूरा करना होगा जबकि एससी, एसटी, पीएच एवं सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थी इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं।

एसएससी सीजीएल भर्ती आवेदन कैसे करे?

एसएससी सीजीएल भर्ती के तहत आवेदन फॉर्म भरने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें-

  • आवेदन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं
  • इसके पश्चात आपके सामने होम पेज खुलेगा जहां अप्लाई की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप New User? Register Now लिंक पर क्लिक करके।
  • अब आपके सामने नया पेज खुलेगा जिसमें आपको रजिस्ट्रेशन पूरा कर लेना है।
  • आप आपने दस्तावेज को स्कैन करे और अपलोड करे।
  • इसके बाद निर्धारित किए गए आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  • अंत में आपको आवेदन फॉर्म सबमिट करना है और इसका प्रिंटआउट निकाल लेना है।

Leave a Comment

Join Telegram