पहले के समय में जिस घर में बेटी होती थी उस घर में अभी बातों को उसके पालन पोषण की चिंता होने लगती थी परंतु आज के समय में ऐसा बिल्कुल नहीं रह गया है क्योंकि वर्तमान में ऐसी अनेक प्रकार की योजनाएं हैं जिनकी सहायता से आसानी से आप अपनी बेटी के भविष्य को सुरक्षित और उज्जवल कर सकते हैं और ऐसा सुकन्या समृद्धि योजना के माध्यम से संभव हो सकता है।
हम आप सभी अभिभावकों को आज इस आर्टिकल में सुकन्या समृद्धि योजना की संपूर्ण जानकारी बताने वाले हैं ताकि आपको इस योजना की संपूर्ण जानकारी मिल सके एवं आप अपनी बेटी को इस योजना का लाभ दिला सके। यदि आपके परिवार में नन्ही सी बेटी है और उसकी आयु 10 वर्ष से कम है तो निश्चित ही उसको भी सुकन्या समृद्धि योजना के तहत लाभ मिल सकता है।
यह एक ऐसी योजना है जिसमें आप सभी व्यक्तियों को अपनी बेटी के नाम पर पैसों की बचत करने का एक अच्छा अवसर मिलता है जिसमें आपको अन्य किसी बचत योजनाओं की अपेक्षा अच्छा खासा रिटर्न भी मिलता है जो एक निश्चित समय अंतराल के बाद में निकाला जा सकता है। इस योजना से आप अपनी बेटी की छोटी सी आयु से ही उसका भविष्य संवार सकते है।
Sukanya Samriddhi Yojana
सुकन्या समृद्धि योजना एक बचत योजना है जिस पर सरकार की निगरानी होती है और यह सरकार के द्वारा समर्थित योजना है यानी कि इस योजना में किसी भी माता-पिता को वित्तीय जोखिम नहीं रहेगा। इस योजना को भारत सरकार द्वारा वर्ष 2015 में शुरू किया गया था और आज भी है योजना संचालित हो रही है और पात्र बेटियों को इसका लाभ मिल रहा है।
आप सभी अभिभावकों को इस योजना में सबसे पहले बेटी के नाम पर खाता खुलवाना पड़ता है और एक बार बचत खाता खुल जाने के बाद आप उस बचत खाते में न्यूनतम ₹250 से लेकर अधिकतम डेढ़ लाख रुपए तक का निवेश कर सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना से जुड़ी हुई विस्तार पूर्वक जानकारी को जानने के लिए आप सभी को आर्टिकल में अंत तक जुड़े रहना है।
सुकन्या समृद्धि योजना निवेश की जानकारी
जैसा कि आप सभी को बताया गया है कि सुकन्या समृद्धि योजना एक बचत योजना है जिसमें आप सभी अभिभावकों को समय-समय पर निवेश करना होता है और इस योजना में न्यूनतम 250 से 150000 रुपए का निवेश किया जा सकता है और आपके द्वारा किए जाने वाले इस निवेश पर 8.2% की वार्षिक ब्याज दर उपलब्ध करवाई जाती है हालांकि यह ब्याज की दर हर 3 महीने के बाद में बदल जाती है।
सुकन्या समृद्धि योजना समय अवधि
जो भी अभिभावक अपनी बेटी के नाम पर सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत बचत खाता खुलवा लेंगे तो फिर आपको उसमें निवेश करना होगा और यह निवेश आपको एक निर्धारित समय तक करना होता है और यह निवेश आपको निश्चित 15 वर्षों तक करना होगा और निवेश की सीमा समाप्त हो जाने के बाद जब आपकी बेटी की आयु परिपक्व हो जाएगी यानी की 21 वर्ष हो जाएगी या बेटी की शादी का समय आ जाएगा तो फिर निवेश किया गया संपूर्ण पैसा ब्याज के समेत प्रदान कर दिया जाएगा।
सुकन्या समृद्धि योजना के लिए पात्रता
- सुकन्या समृद्धि योजना बचत खाते के लिए आपके पास भारतीय नागरिकता होनी चाहिए।
- आपकी बेटी की आयु 10 वर्ष से कम होने पर पात्र माना जाएगा।
- एक परिवार से दो बेटी पात्र होगी और यदि बेटी जुड़वा है तो तीन बेटियों को पात्र माना जा सकता है।
- संबंधित बचत खाते में समय-समय पर निवेश करना आवश्यक है।
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बैंक खाता कैसे खोलें?
सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आप सभी अभिभावकों को निम्नलिखित चरणों का पालन कर लेना है :-
- सबसे पहले पोस्ट ऑफिस या नजदीकी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट ओपन कर लेनी है।
- वेबसाइट को ओपन करने के बाद संबंधित योजना का एप्लीकेशन फॉर्म सर्च करें।
- इसके बाद आप अपनी बेटी से जुड़े हुए आवश्यक विवरण को दर्ज करें।
- इसके बाद बेटी का जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं अभिभावक का आधार कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेज को अपलोड कर दें
- अब आपको एप्लीकेशन फॉर्म को सबमिट करना पड़ेगा।
- यदि किसी शुल्क की मांग की जा रही है तो उसका ऑनलाइन भुगतान करें।
- ऐसा करने के पश्चात आपको एक महत्वपूर्ण संख्या मिलेगी जिसे आप सुरक्षित सेव कर लें।



